नीरज चोपड़ा से पड़ा है पाला, अब यूं पाकिस्तान से दुआ की अपील कर रहे अरशद नदीम, आज CWG में होगी 'जंग'

Updated on 31-07-2026 01:08 PM
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह मिल गई। 29 साल के अरशद नदीम ओलंपिक चैंपियन भी हैं। इसके साथ ही पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। भाला फेंक के फाइनल से पहले नदीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।

अरशद नदीम ने वीडियो में क्या कहा?

अरशद नदीम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके पाकिस्तानी फैंस से सपोर्ट करने की अपील की है। उन्होंने वीडियो में कहा, 'जी सलाम वालेकुम, आप सबको पता है कि ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स हो रहे हैं। आप सबकी दुआओं से मैंने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। फाइनल 31 जुलाई को होगा। पाकिस्तान समय के मुताबिक कल रात 12 बजे 15 मिनट पर।'
पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो मारकर गोल्ड जीता था। उन्होंने आगे कहा- मेरे लिए दुआ करें ताकि मैं फाइनल में अच्छा परफॉर्म करूं और पाकिस्तान के लिए मेडल जीतूं। बहुत बहुत धन्यवाद।

फाइनल में तीन भारतीय खिलाड़ी भी

पाकिस्तान से अरशद नदीम के साथ भाला फेंक के फाइनल में 12 एथलीट ने जगह बनाई है। इसमें भारत के नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह का नाम भी शामिल है। 79.61 मीटर की बेस्ट थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा क्वालिफाइंग राउंड में 5वें नंबर पर रहे। रोहित ने 9वें और यशवीर ने 10वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। तोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पिछले साल 90.23 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया था।क्वालिफायर में श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने 82.84 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंके। 23 साल के रमेश ने हाल में ही रोम में हुए गोल्डन गाला में उन्होंने 92.62 मीटर का थ्रो फेंका था। जून में दोहा डायमंड लीग को 88.68 मीटर का थ्रो मारकर उन्हें जीता था। दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 81.29 मीटर की थ्रो के साथ क्वालिफाइंग राउंड में दूसरे नंबर पर रहे। उनका करियर बेस्ट थ्रो 93.07 मीटर का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.