वैभव सूर्यवंशी इन 3 खिलाड़ियों के लिए बने खतरा, प्लेइंग-XI में आते ही काट सकते हैं पत्ता

Updated on 23-06-2026 01:29 PM
नई दिल्ली: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम इस समय हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। 26 जून से शुरू होने वाली आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं। इसके साथ ही वे भारत की ओर से सबसे कम उम्र में अंतराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। लेकिन इस बीच सवाल ये भी है कि वैभव के आने से किसे प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह गंवानी पड़ेगी? इस लेख में हम आपको 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनके लिए सूर्यवंशी खतरा बन सकते हैं।

शिवम दुबे

वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग-XI में आने से ऑलराउंडर शिवम दुबे को अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है। शिवम का हालिया बल्लेबाजी फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल 2026 की 12 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 270 रन बनाए थे। इस दौरान वे एक भी बार 50 का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाए। इसके अलावा उनकी गेंदबाजी में कुछ खास जरूरत पड़ती नहीं है। ऐसे में टीम प्रबंधन दुबे को बाहर कर वैभव को मौका देने के बारे में विचार कर सकता है।

संजू सैमसन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सबसे बड़े मैच विनर रहे संजू सैमसन को वैभव सूर्यवंशी के लिए अपनी गह की कुर्बानी देनी पड़ सकती है। संजू के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। एशिया कप 2025 में शुभमन गिल को मौका देने के लिए उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे धकेला गया फिर प्लेइंग-XI से बाहर का रास्ता दिखा दिया। संभावना है कि अगर संजू को प्लेइंग-XI से बाहर नहीं किया जाता तो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए बोला जा सकता है। भारत के लिए उन्होंने 62 टी20 मुकाबलों की 54 पारियों में 1399 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 6 फिफ्टी शामिल हैं।

अभिषेक शर्मा

वैभव सूर्यवंशी के आने से सबसे बड़ी परेशानी अभिषेक शर्मा के लिए खड़ी होने वाली है। क्योंकि दोनों के बल्लेबाजी करने की शैली एक जैसी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल को छोड़ दिया जाए तो उनके बल्ले से कोई भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली थी। अगर अभिषेक का एक और खराब पैच आया तो वैभव उनकी जगह के लिए कड़ा चुनौती पेश कर सकते हैं। 46 टी20 इंटरनेशनल में शर्मा ने 190 के शानदार स्ट्राइक-रेट से 1438 रन बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.