'Vijay और Trisha को शादी कर लेनी चाहिए', राखी सावंत बोलीं, एक्टर की पार्टी में होना चाहती हैं शामिल

Updated on 09-05-2026 12:38 PM
थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों की खूब चर्चा होती है। विजय हाल ही जब तमिलनाडु चुनाव में जीते, तो तृषा न सिर्फ एक्टर के घर उन्हें बधाई देने गई थीं, बल्कि चुनाव परिणाम वाले दिन मंदिर भी गई थीं। एक तरफ थलपति विजय की जीत का जश्न जोरों पर है, तो वहीं पत्नी से तलाक के बीच तृषा संग अफेयर की खबरें तेज होती जा रही हैं। उनके रिश्ते पर अब राखी सावंत बोली हैं और कहा है कि उन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।

राखी सावंत ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही और उनकी शादी में शामिल होने की इच्छा जताई। राखी ने यह भी दावा किया कि वह तृषा को पहले से जानती हैं क्योंकि उन्होंने साथ में ही करियर की शुरुआत की थी।

'विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, जोड़ी अच्छी है'

राखी सावंत ने 'फिल्मीमंत्र मीडिया' से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, और हम आएंगे मेहंदी में।' राखी ने फिर कहा कि तृषा और विजय की जोड़ी बहुत अच्छी है। वह तृषा को काफी अच्छे से जानती हैं क्योंकि दोनों ने अपने करियर की शुरुआत साथ में की थी। इसके बाद तृषा साउथ फिल्मों में चली गईं और वह बॉलीवुड में काम करने लगीं।

विजय की जीत पर राखी- मुझे उनकी पार्टी में शामिल होना चाहिए

राखी ने फिर तमिलानाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की जीत पर भी रिएक्ट किया। वह बोलीं, 'तमिलनाडु में इतने सारे सीटों पर जीत हासिल करने वाले वह पहले ईसाई हैं। इसलिए, मैं उन्हें पर्सनली पसंद करती हूं, और विजय के साथ गाना करना मेरा सपना था, लेकिन मुझे वह मौका नहीं मिला। हालांकि, अब मुझे लगता है कि मुझे उनकी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।'

थलपति विजय और तृषा का कथित अफेयर ऐसे हुआ शुरू

थलपति विजय और तृषा की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर में करीब पांच फिल्में साथ की हैं, जिनमें 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी' 'लियो' और 'कुरुवी' जैसे नाम शामिल हैं। उनकी जोड़ी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में शुमार रही है। दोनों के कथित अफेयर के चर्चे साल 2008 में फिल्म 'कुरुवी' के दौरान शुरू हुए थे, पर अब ये चर्चे और तेज होते जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म के बाद विजय और तृषा ने साथ काम करना बंद कर दिया था। कथित तौर पर विजय के परिवार ने उन्हें एक्ट्रेस से दूरी बनाए रखने को कहा था। फिर साल 2023 में वो फिल्म 'लियो' में साथ नजर आए थे।

जब विजय को बताया था अपना घर

उस दौरान 'लियो' की सक्सेस पार्टी के वक्त तृषा ने विजय को अपना घर बताया था और कहा था कि उनके और विजय के बीच एक जैसा प्यार, सुकून और कंफर्ट है।

विजय की पत्नी के आरोप, तब उभरा था तृषा का नाम

कुछ महीने पहले जब विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में तलाक की अर्जी दी, तो उन्होंने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए और कहा था कि एक एक्ट्रेस के साथ वह रिलेशन में हैं। साथ ही मानसिक प्रताड़ना के भी आरोप लगाए थे। संगीता सोरनलिंगम ने विजय पर अडल्ट्री के आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें साल 2021 में पता चला कि एक्टर का एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर है।

विजय संग एक शादी में शामिल हुई थीं तृषा कृष्णन

इसी के बाद से तृषा कृष्णन का नाम सुर्खियों में आ गया और दावा किया जाने लगा कि उन्हीं के साथ विजय का रिश्ता है। फिर कुछ दिन बाद ही विजय और तृषा एक शादी में साथ शामिल होते नजर आए। उन्होंने एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और साथ-साथ बाहर निकल गए। और अब तमिलनाडु चुनाव के दौरान विजय और तृषा की डेटिंग की खबरें और तेज हो गई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.