जब सनी देओल के जुहू वाले घर की होने जा रही थी नीलामी, 55.99 करोड़ रुपये कर्ज, बेचनी पड़ी थी सम्पत्ति

Updated on 18-08-2026 06:15 PM
'गदर 2' की रिलीज से पहले सनी देओल के करियर में एक ऐसा दौर भी आया था, जब उन्हें प्रोफेशनल के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बतौर निर्माता और निर्देशक फिल्में बनाने का फैसला उनके लिए काफी जोखिम भरा साबित हुआ। 'घायल रिटर्न्स', 'दिल्लगी' और 'पल पल दिल के पास' जैसी फिल्मों के उम्मीद के मुताबिक, प्रदर्शन नहीं करने से उन पर आर्थिक दबाव बढ़ता चला गया।

साल 2023 में 'गदर 2' की शानदार सफलता के बाद सनी देओल की आर्थिक स्थिति को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। इसी दौरान एक बैंक ने जुहू स्थित उनकी प्रॉपर्टी की ई-नीलामी का नोटिस जारी किया था। बताया गया कि 55.99 करोड़ रुपये की बकाया रकम और इंटरेस्ट को लेकर यह कार्रवाई की गई थी। हालांकि, बाद में सनी के रकम चुकाने पर सहमति जताने के बाद नोटिस वापस ले लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कर्ज 2016 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'घायल रिटर्न्स' से जुड़ा था, जिसे उन्होंने डायरेक्ट करने के साथ-साथ इसमें एक्टिंग भी की थी।

'मैं कर्ज में डूबा हुआ था तब भी मैं बहुत खुश था'

अब सनी देओलने उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने अपनी जिंदगी से खुश रहना कभी नहीं छोड़ा। उनके मुताबिक, पैसों की कमी ने उनके जीने के तरीके या फैसलों को बदलने नहीं दिया। शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में सनी ने कहा, 'मैं पैसे के लिए बहुत कुछ नहीं कर सकता। लेकिन सच कहूं तो मैं बहुत खुश हूं। जब मैं कर्ज में डूबा हुआ था तब भी मैं बहुत खुश था। मैं अपनी जिंदगी जी रहा था।'

'जो भी पैसा मुझ पर बकाया था, वह मैंने बैंक से लिए थे'

सनी ने यह भी साफ किया कि जो भी पैसा मुझ पर बकाया था, वह मैंने बैंक से लिए थे। उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति से निजी तौर पर पैसे उधार नहीं लिए थे। उन्होंने कहा , 'जो पैसा मुझ पर बकाया था, वह मैंने। मैंने इसे किसी से उधार नहीं लिया था। मैं किसी का कुछ भी कर्ज नहीं लिया था। मुझे बस अपनी संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाना पड़ा।'

फिल्मों के निर्देशन में भी आजमाई किस्मत

सनी देओल उस समय फिल्म निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। 'घायल रिटर्न्स' उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने 1999 में 'दिल्लगी' डायरेक्ट की थी, जिसमें उनके भाई बॉबी देओल भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'पल पल दिल के पास' का निर्देशन किया, जिससे उनके बेटे करण देओल ने बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, निर्देशन के क्षेत्र में उनकी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। फिल्मों में पैसा लगाने के कारण सनी पर आर्थिक जिम्मेदारियां भी बढ़ती गईं।

‘गदर’ और ‘इंडियन’ की सफलता को किया याद

अपने करियर के पुराने दौर को याद करते हुए सनी ने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब उनकी लगातार फिल्में शानदार प्रदर्शन कर रही थीं। उन्होंने खास तौर पर साल 2001 का जिक्र किया, जब उनकी फिल्म 'गदर' आमिर खान की 'लगान' के साथ रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल की थी।

'लगान' के मुकाबले दो से तीन गुना ज्यादा कमाई की

सनी ने उसी साल रिलीज हुई अपनी फिल्म 'इंडियन' की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा, 'गदर के साथ-साथ मैंने इंडियन भी दी, जो लगान और उस दौर की बाकी सभी फिल्मों से कहीं ज्यादा बड़ी हिट साबित हुई। इसने लगान के मुकाबले दो से तीन गुना ज्यादा कमाई की। गदर ने तो उससे भी कहीं ज्यादा कमाई की।'

बदलते दौर में नहीं मिले मनपसंद प्रोजेक्ट

कई सफल फिल्में देने के बाद सनी के करियर में धीरे-धीरे बदलाव आने लगा। उनका कहना है कि एक समय के बाद उन्हें अपनी पसंद की कहानियां और सही फिल्म निर्माता नहीं मिल पा रहे थे। सनी ने इसके पीछे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलाव और कॉरपोरेट कंपनियों की बढ़ती एंट्री को भी एक वजह बताया।

'अचानक कॉरपोरेट कंपनियां आ गईं'

उन्होंने कहा , 'अचानक कॉरपोरेट कंपनियां आ गईं और फिल्म इंडस्ट्री का स्वरूप बदलने लगा। लेकिन उसके बाद, मुझे नहीं पता क्यों मुझे सही कहानी और फिल्म निर्माता नहीं मिल रहे थे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.