डेविड मिलर को बता रहे सब हार का मुजरिम, इधर सुनील गावस्कर ने सपोर्ट में संभाला मोर्चा, एक-एक बात का दिया जवाब

Updated on 09-04-2026 01:38 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों महज एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। बुधवार रात खेले गए इस मैच में दिल्ली की हार से ज्यादा चर्चा डेविड मिलर के उस एक फैसले की हो रही है जिसने मैच का पासा पलट दिया। आखिरी दो गेंदों पर जब दिल्ली को जीत के लिए सिर्फ 2 रनों की दरकार थी तब क्रीज पर जमे हुए मिलर ने सिंगल न लेने का जोखिम भरा फैसला किया जो अंत में टीम पर भारी पड़ गया।

डेविड मिलर से हुई बड़ी गलती

मैच के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद प्रसिद्ध कृष्णा ने फेंकी, जिस पर मिलर ने रन लेने से मना कर दिया। मिलर का इरादा साफ था कि वे आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर मैच खत्म करेंगे और दूसरे छोर पर मौजूद टेलेंडर कुलदीप यादव को स्ट्राइक देने का जोखिम नहीं उठाएंगे। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मिलर आखिरी गेंद को कनेक्ट नहीं कर पाए और रन दौड़ने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। इसी के साथ दिल्ली की टीम 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 209 रनों पर सिमट गई

मिलर के सपोर्ट में उतरे गावस्कर

इस विवादास्पद फैसले पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने मिलर का बचाव किया है। गावस्कर का मानना है कि जिस तरह से मिलर बल्लेबाजी कर रहे थे उनका खुद पर भरोसा करना गलत नहीं था।

केविन पीटरसन ने दिया ये बयान

वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने मिलर की मानसिकता को डिकोड करते हुए कहा कि मिलर के दिमाग में सुपर ओवर से ज्यादा जीत चल रही थी। पीटरसन के अनुसार मिलर को पूरा भरोसा था कि वह आखिरी गेंद पर कम से कम एक रन तो निकाल ही लेंगे या फिर उसे बाउंड्री के बाहर पहुंचा देंगे। वे कुलदीप यादव पर भरोसा करने के बजाय खुद जिम्मेदारी लेना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगा कि उनके लिए एक रन बनाना कोई मुश्किल काम नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.