शिल्पा शिंदे के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार लेगी एक्शन? CM फडणवीस से AICWA की अपील, झूठे आरोप लगाकर फंसीं!

Updated on 06-06-2026 01:18 PM
'भाबीजी घर पर हैं!' एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे झूठे आरोपों के कबूलनामे पर अब बुरी फंसती नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने हाल ही खुलासा किया था कि उन्होंने 2016 में 'भाबीजी...' के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए थे और केस दर्ज करवाया था। इसके बाद से जहां शिल्पा शिंदे की हर तरफ भद पिट

' झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप स्वीकारना बॉलीवुड-टीवी के लिए गंभीर चिंता का विषय'

बयान में लिखा है, 'कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे द्वारा कथित तौर पर 'भाबीजी घर पर हैं!' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ लगाए गए झूठे यौन उत्पीड़न के आरोपों को स्वीकार करना पूरे बॉलीवुड फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए गंभीर चिंता का विषय है। झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, परिवार, बच्चों, करियर और मानसिक स्वास्थ्य को अपूरणीय क्षति पहुंचा सकते हैं। ऐसे आरोप किसी व्यक्ति की छवि को स्थायी रूप से धूमिल कर सकते हैं और न केवल आरोपी बल्कि उसके परिवार और प्रियजनों के लिए भी विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।'
 रही है, तो वहीं अब AICWA (All Indian Cine Workers Association) ने एक्ट्रेस के खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को AICWA ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग किया और शिल्पा शिंदे मामले में निष्पक्ष और बारीकी से जांच की अपील की। इसमें कहा गया कि ऐसे आरोप न सिर्फ आरोपी को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि असली पीड़ितों की विश्वसनीयता को भी कम करते हैं, जो न्याय की आस में रहते हैं।

'झूठे आरोप असली पीड़ितों की विश्वसनीयता को भी कम करते हैं'

'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर झूठे आरोप लगाता है, तो यह न केवल आरोपी को नुकसान पहुंचाता है बल्कि न्याय की मांग करने वाले असली पीड़ितों की विश्वसनीयता को भी कम करता है। ऐसी घटनाएं वैध शिकायतों पर संदेह पैदा कर सकती हैं और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उत्पीड़न के असली पीड़ितों के लिए अपनी बात सुनाना और उन पर विश्वास करना और भी मुश्किल बना सकती हैं। यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि सभी महिलाएं झूठे आरोप नहीं लगाती हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में हजारों महिलाओं को वास्तव में उत्पीड़न और शोषण का सामना करना पड़ा है और वो समर्थन, सम्मान और न्याय की हकदार हैं।'

'कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए'

बयान में AICWA ने आगे लिखा है, 'किसी एक व्यक्ति के कृत्य का इस्तेमाल असल पीड़ितों के अनुभवों को बदनाम करने या उन पर सवाल उठाने के लिए कभी नहीं किया जाना चाहिए। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने का आग्रह करता है। अगर यह साबित हो जाता है कि जानबूझकर झूठे आरोप लगाए गए थे, तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। झूठे आरोपों से निर्दोष व्यक्तियों और न्याय की मांग करने वाले वास्तविक पीड़ितों दोनों की रक्षा के लिए जवाबदेही आवश्यक है। सत्य, निष्पक्षता और न्याय की जीत होनी चाहिए। झूठे आरोप और वास्तविक उत्पीड़न दोनों ही गंभीर मामले हैं, और कानून को प्रत्येक से उचित ढंग से निपटना चाहिए।'

2016 में क्या हुआ था? शिल्पा शिंदे ने क्या लगाए थे आरोप?

साल 2016 में शिल्पा शिंदे ने जब'भाबीजी घर पर हैं!' छोड़ा तो विवाद खड़ा हो गया था। शो के मेकर्स ने उन्हें अनप्रोफेशनल बताया था। इसके बाद शिल्पा ने उन पर बकाया पेमेंट न देने, उत्पीड़न और सेट पर काम न करने लायकत माहौल बनाने का आरोप लगाया था। फिर साल 2017 में शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और केस दर्ज करवाया था। हालांकि, तब आपसी समझौते से मामला सुलझा लिया गया था।

शिल्पा शिंदे का कबूलनामा- वो आरोप झूठे थे

वहीं, अब शिल्पा शिंदे ने भारती और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में कहा, 'मैं थोड़ी हूं साइको, सटक गई थी। यह बात कोई नहीं जानता। मुझे सच बोलने से डर नहीं लगता। मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला इसलिए दर्ज कराया था क्योंकि मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं था। आखिरकार, समझौता होने के बाद मैं उस स्थिति से बाहर निकल पाई। मैं आज बोल रही हूं कि वह झूठ था। मैं आज पहली बार ये स्वीकार कर रही हूं।'

पूजा बेदी, हिना खान और अशोक पंडित भड़के

इसी पर बवाल मच गया। पुरुषों के हक और अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक एनजीओ ने शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की मांग की, तो वहीं हिना खान और पूजा बेदी ने भी एक्ट्रेस के लिए कड़ी सजा की मांग करते हुए खरी-खोटी सुनाई। अशोक पंडित भी शिल्पा शिंदे पर भड़क गए। उसके बाद से ही शिल्पा शिंदे सफाई देती फिर रही हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार वीडियोज शेयर कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.