सिर्फ एक मैच बाकी और भुवनेश्वर कुमार से छिन गई पर्पल कैप, ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी को शुभमन गिल से खतरा

Updated on 30-05-2026 02:35 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की दमदार पारियों ने ऑरेंज कैप की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है। वहीं, पर्पल कैप पर कगिसो रबाडा का कब्जा हो गया है। आरआर की तरफ से दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप

अपनी इस पारी के साथ ही वैभव ऑरेंज कैप को अपने पास रखने में सफल रहे हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सीजन का अंत 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रनों के साथ किया। वहीं जीटी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में अब दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

दूसरे नंबर पर पहुंचे शुभमन गिल

शुभमन गिल ने आरआर के खिलाफ 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली। वह आईपीएल 2026 में खेले 15 मुकाबलों में 722 रन बना चुके हैं। गिल के सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन 16 मुकाबलों में 710 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 15 मुकाबलों में 624 रनों के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं, जबकि ईशान किशन 602 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

कगिसो रबाडा के पास पर्पल कैप

जीटी के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार की बादशाहत को खत्म कर दिया है। पर्पल कैप पर कगिसो रबाडा का कब्जा हो गया है। रबाडा ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 2 विकेट चटकाए। रबाडा के नाम अब 28 विकेट हो गए हैं। 15 मुकाबलों में 26 विकेट के साथ भुवनेश्वर दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 25 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज 14 मुकाबलों में 21 विकेट के साथ चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 20 विकेट लेकर पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.