वाह कप्तान हो तो ऐसा! आखिरी ओवर के लिए लड़ रहा था गेंदबाज, ऋषभ पंत ने आधी रात को लिया ऐसा फैसला, पलट गई बाजी

Updated on 08-05-2026 11:56 AM
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी ओवर में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी तब मैदान पर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ऐसे मौके पर ऋषभ पंत की कप्तानी ने अपनी टीम के लिए जीत तय कर दी।

आखिरी ओवर में ऋषभ पंत ने चल दी चाल

आखिरी ओवर डालने के लिए अनुभवी शाहबाज अहमद और युवा दिग्विजय सिंह राठी दोनों तैयार थे। कप्तान ऋषभ पंत पहले शाहबाज को गेंद थमाना चाहते थे लेकिन मिचेल मार्श के साथ मशवरे के बाद फैसला बदला गया और गेंद राठी को दी गई। इस दौरान शाहबाज काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने जिद करते हुए पंत से गेंद मांगी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कप्तान पंत को बीच मैदान पर शाहबाज को डांटना पड़ा। अंत में पंत अपने फैसले पर अडिग रहे और गेंद राठी को ही थमाई।

दिग्विजय राठी का जादुई आखिरी ओवर

पंत का यह जुआ रंग लाया और राठी ने अपनी फिरकी के जाल में आरसीबी के बल्लेबाजों को ऐसा उलझाया कि वे जीत की दहलीज पार नहीं कर सके। यहां तक कि दिग्वेश ने रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ियों से भी इस ओवर में एक भी छक्का नहीं लगने दिया। दिग्वेश ने इस ओवर में सिर्फ 10 रन दिए और आरसीबी को यह मैच अंत में 9 रन से गंवाना पड़ा।

पंत के मास्टरस्ट्रोक ने दिलाई जीत

लखनऊ ने यह मुकाबला 9 रनों से जीत लिया। अगर पंत शाहबाज की जिद मान लेते तो शायद नतीजा कुछ और हो सकता था लेकिन युवा दिग्विजय राठी पर भरोसा दिखाना उनके लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। राठी ने न केवल दबाव को झेला बल्कि अपनी सटीक गुगली से रोमारियो शेफर्ड जैसे खतरनाक हिटर को बांधे रखा। इस जीत के साथ लखनऊ ने प्ले-ऑफ की अपनी उम्मीदों को मजबूती से बरकरार रखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
Advt.