रणबीर की 'रामायणम्' से बरसों पहले सलमान खान भी बने थे भगवान राम, सोनाली बेंद्रे थीं माता सीता, रह गई अधूरी

Updated on 07-08-2026 01:46 PM
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था, जब सलमान खान इस महाकाव्य पर बनने वाली एक फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने वाले थे। यह फिल्म 1990 के दशक में उनके भाई सोहेल खान बना रहे थे। इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई थी, लेकिन बाद में यह प्रोजेक्ट बीच में ही बंद हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90 के दशक की शुरुआत में सोहेल खानने 'रामायण' को बड़े स्तर पर पर्दे पर उतारने की योजना बनाई थी। इस फिल्म में भगवान राम के रोल के लिए सलमान खान का नाम तय किया गया था, जबकि माता सीता के किरदार के लिए सोनाली बेंद्रे को चुना गया था। फिल्म को भव्य अंदाज में बनाने की तैयारी चल रही थी और इसकी शूटिंग का कुछ हिस्सा भी पूरा हो चुका था।

सलमान खान के 'रामायण' की 40 पर्सेंट सीन की शूटिंग हो चुकी थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान स्टारर इस फिल्म के करीब 40 पर्सेंट सीन की शूटिंग हो चुकी थी। वहीं राम के पारंपरिक परिधान में, धनुष-बाण के साथ, प्रचार तस्वीरों के लिए पोज भी दिया था।

पूजा भट्ट ने शादी को लेकर खुलकर बात की थी

हालांकि, इसी दौरान हालात बदल गए। खबरों के मुताबिक, फिल्म के निर्माण के समय सोहेल खान और पूजा भट्ट के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पूजा इस प्रोजेक्ट से भी जुड़ी हुई थीं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1995 के आसपास पूजा भट्ट ने शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'शादी मेरे दिमाग में जरूर है, लेकिन सोहेल निर्देशक के तौर पर अपने रोमांचक नए करियर की शुरुआत कर रहे हैं और मैं शादी के बारे में फैसला करने से पहले दो साल और काम करना चाहती हूं। हम साथ में भविष्य चाहते हैं। सिर्फ किसी भी रिश्ते के सामान्य अंजाम की तरह नहीं, बल्कि साथ रहने की चाहत के रूप में। मैं भी यही चाहती हूं और वह भी।'

सलीम खान ने बेटे सोहेल को पूजा भट्ट से दूर रहने की दी थी सलाह

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सोहेल और पूजा के रिश्ते को परिवार की मंजूरी नहीं मिली थी। बताया जाता है कि सोहेल के पिता सलीम खान इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। खबरों के मुताबिक, उन्होंने बेटे को इस रिश्ते से दूर रहने की सलाह भी दी थी और इसके संभावित परिणामों को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने अपने बेटे को इसे खत्म करने की सलाह दी थी।

आखिरकार प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया

इन सबका असर फिल्म पर भी पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा भट्ट ने आखिरकार 'रामायण' से खुद को अलग कर लिया, जिसके बाद फिल्म का काम धीरे-धीरे रुकने लगा। इसे दोबारा शुरू करने की कोशिश हुई लेकिन बात नहीं बन सकी और आखिरकार प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया।

पौराणिक फिल्मों में से एक का हिस्सा बनने का सपना अधूरा

बताया जाता है कि फिल्म का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका था। इसके बावजूद निर्माताओं ने इसे हमेशा के लिए रोकने का फैसला लिया। इस तरह उस समय की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी पौराणिक फिल्मों में से एक का हिस्सा बनने का सपना अधूरा रह गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
 29 August 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
 29 August 2026
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
 29 August 2026
जेल की सलाखों के पीछे बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर 34 साल की एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सुकेश का नोरा फतेही के…
 29 August 2026
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
 27 August 2026
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…
 27 August 2026
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का हाल ही निधन हो गया था, जिस पर अब सलमान खान ने भी दुख जताया है। उन्होंने कुकू कोहली के निधन पर शोक जाहिर करते…
Advt.