सिंध से शादी के लिए भारत पहुंचीं 150 पाकिस्तानी दुल्हनें, सिंधु सभ्यता से जुड़े तार, बंटवारे के बाद भी जारी है परंपरा

Updated on 25-08-2026 04:19 PM
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच मई, 2025 में चार दिन की लड़ाई के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद निचले स्तर पर पहुंच गए। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देना पूरी तरह बंद कर दिया। ऐसे में वर्षों से शादियों के लिए भारत आ रहे सिंधी लोगों के लिए बॉर्डर के रास्ते बंद हो गए। आजादी और बंटवारे के बाद से पाकिस्तान के सिंध प्रांत के परिवार बच्चों की शादी भारत में करने के लिए आसानी से मिलने वाले वीजा और वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगी वीजा पाबंदियों से सैकड़ों शादियां रुक गईं, जिनमें पाकिस्तानी लड़कियों को भारतीय लड़कों से शादी करनी थी। अब करीब डेढ़ साल के इंतजार के बाद 150 हाथों में मेंहदी रचने और सिरों पर सेहरे सजने का रास्ता साफ हुआ है।

भारत सरकार कम से कम 150 पाकिस्तानी महिलाओं की मदद के लिए आगे आई है, जिनकी सगाई भारत में हुई है और वीजा पाबंदियों के चलते शादी का इंतजार कर रही थीं। सिंधी समुदाय के नेता राजेश झांबिया ने पीटीआई को बताया कि भारत सरकार ने दुल्हनों और उनके रिश्तेदारों को वीजा जारी किए, जिससे वे दूसरे देशों के ट्रांजिट रूट से भारत पहुंच सकी हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ही सबसे ज्यादा हिंदू आबादी रहती है।

कैसे मिली इजाजत

झांबिया ने बताया कि वीजा सर्विस बंद होने के बाद उन्होंने रायपुर के संत युधिष्ठिर लाल शदानी से संपर्क किया, जो सिंध के घोटकी में स्थित प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल शदानी दरबार के प्रमुख हैं। उन्होंने उन पाकिस्तानी महिलाओं की लिस्ट बनाई, जिनकी सगाई भारत में हुई थी। उन्होंने पाया कि 150 लड़कियों की शादी नागपुर, रायपुर, जोधपुर, पुणे और भारत के अन्य शहरों में होनी थी, जो अटकी है।
मंदिर ने उस लिस्ट के साथ गृह मंत्रालय से संपर्क किया और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इन दुल्हनों और उनके परिवारों के लिए वीजा की सुविधा दें ताकि वे भारत आकर शादी सकें। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने सीमा पार से आने वाले लोगों को भारत में प्रवेश की अनुमति इस शर्त पर दी कि उन्हें हवाई मार्ग से यात्रा करनी होगी।

खास है सिंध का शादी कल्चर

पाकिस्तान के सिंधी प्रांत में शादियों के रीति-रिवाजों का इतिहास प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता , फारसी और मध्य एशियाई प्रभावों और सदियों से चली आ रही अलग-अलग क्षेत्रीय परंपराओं से मिलकर बना है। सिंध की मिट्टी से जुड़ी सिंधी दुल्हन की परंपराएं मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदायों में मिलती हैं, जो आदिवासी विरासत, सूफी रहस्यवाद और सामाजिक नियमों का मिश्रण हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.