अमित शाह छात्रों के मुद्दे पर संसद में जवाब देने को तैयार, कांग्रेस सामना करे, भागे नहीं: सीएम योगी आदित्यनाथ
Updated on
11-08-2026 01:03 PM
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर जवाब दें। इस पर बीजेपी सांसदों का कहना है कि गृह मंत्री सदन में जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी अब भाग रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अपने X हैंडल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है- लोकतंत्र प्रश्न पूछने की स्वतंत्रता देता है, तो उत्तर सुनने का दायित्व भी निर्धारित करता है। माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विद्यार्थियों से जुड़े विषय पर सदन में विस्तारपूर्वक अपना पक्ष रखने के लिए पूर्णतः तैयार हैं। कांग्रेस और समूचे विपक्ष से अपेक्षा है कि तथ्यों का सामना करे, सदन की गरिमा बनाए रखे और उत्तर को पूरा सुने। लोकतंत्र में बहस से प्रतिष्ठा बढ़ती है, भागने से नहीं।
अमित शाह को सदन में बुलाने की मांग पर अड़ा विपक्ष आपको बता दें कि अमित शाह को सदन में बुलाने की मांग को लेकर विपक्ष लगातार संसद परिसर में तख्तियों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रजिजू ने कहा कि सरकार देश भर के छात्र आंदोलनों पर चर्चा कराने और इस पर जवाब देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को शांतिपूर्ण तरीके से जवाब सुनना होगा।
राहुल का दावा- शाह के आदेश पर पुलिस ने चलाया पैलट गन गौरतलब है कि दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में कई छात्रों और पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। राहुल गांधी का दावा है कि अमित शाह के निर्देश पर पुलिस ने छात्रों पर पैलेट गन से प्रहार किया। राहुल इस मुद्दे पर लगातार मांग कर रहे हैं कि गृह मंत्री सदन में आकर इस मामले पर जवाब दें।
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…