‘तू-तड़ाक बोल रही, दिमाग खराब हो गया है’, सड़क के सवाल पर महिला पर भड़के विधायक छोटेलाल वर्मा
Updated on
27-08-2026 12:29 PM
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से विवाद हो गया। गांव की सड़क और खड़ंजे की समस्या को लेकर एक महिला ने विधायक के सामने सवाल उठाए। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। विधायक महिला पर नाराज होते नजर आए। घटना का करीब तीन मिनट का वीडियो सामने आया है।
शोक संवेदना जताने पहुंचे थे विधायक
बताया गया कि गांव निवासी स्याहीराम का कुछ दिन पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। बुधवार को विधायक छोटेलाल वर्मा उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव की सड़क और खड़ंजे की समस्या उनके सामने रखी।
बातचीत के दौरान एक महिला ने भी सड़क की समस्या को लेकर विधायक से सवाल किए। महिला के तू-तड़ाक में बात करने पर विधायक नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
‘मैं तुम्हारी बात सुनने आया था...’
सामने आए वीडियो में विधायक महिला से नाराजगी जताते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, “तू-तड़ाक बोल रही है, शर्म नहीं आती है।” इसके बाद वह महिला को घर से बाहर निकलकर आने की बात कहते हैं।वीडियो में विधायक यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं, “दिमाग खराब हो गया है तुम्हारा। बहुत जुबान चला रही है, तल्खी से बात कर रही हो।” इसी दौरान विधायक कहते हैं कि वह महिला की बात सुनने आए थे, लेकिन उन्हें यहां घेर लिया गया। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते और विधायक को शांत कराने का प्रयास करते नजर आते हैं।
‘रूपाली आई थी, इस वजह से...’
वीडियो में विधायक स्थानीय नेता रूपाली दीक्षित का भी जिक्र करते सुनाई दे रहे हैं। वह कहते हैं कि रूपाली के यहां आने की वजह से लोगों के दिमाग खराब हो गए हैं। कुछ देर की बहस के बाद विधायक कुर्सी से उठकर वहां से चले जाते हैं। बताया जा रहा है कि जिस महिला से विधायक की कहासुनी हुई, वह शोकाकुल परिवार की सदस्य थी।
वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं
करीब तीन मिनट के वीडियो में विधायक काफी नाराज नजर आ रहे हैं। हालांकि, सामने आए वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना को लेकर विधायक छोटेलाल वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से तत्काल कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…