आंख के बदले आंख', ईरान का कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में भीषण हमला, US का पैट्रियट डिफेंस सिस्टम तबाह

Updated on 13-07-2026 01:30 PM
तेहरान: अमेरिका के नए हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से स्ट्राइकी है। ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी IRNA ने बताया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत, जॉर्डन और बहरीन समेत कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं। IRGC ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के अहम सहयोगी कुवैत में अल-अलेम एयर बेस पर पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है। पैट्रियट की गिनती अमेरिका के अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में होती है।

IRGC के बयान के हवाले से ईरानी मीडिया ने बताया कि ये हमले वॉशिंगटन के खिलाफ ईरान के आंख के बदले आंख वाले ऑपरेशन के तीसरे चरण का हिस्सा थे। IRGC ने कहा कि ये हमले उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने किए जो ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का जवाब थे।

ईरान का बड़ा जवाबी हमला

फरवरी में शुरू हुए टकराव के बाद इसे ईरान का सबसे बड़ा जवाबी हमला बताया जा रहा है। ईरानी बल IRGC ने कहा कि पैट्रियट डिफेंस सिस्टम के साथ ही उसने अहमद अल-जाबेर एयर बेस पर एक रणनीतिक FPS रडार सिस्टम पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। ईरान ने चेतावनी दी कि इस इलाके में दुश्मन के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेंगे। IRGC ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी अमेरिका को चेतावनी दी और कहा कि तेहरान इस जलमार्ग में विदेशी सेना के दखल को जारी नहीं रहने देगा।

अमेरिका को और कड़े जवाब की चेतावनी

कुवैत, बहरीन, कतर, ओमान और जॉर्डन में अमेरिकी सुविधाओं पर हमलों की घोषणा करते हुए IRGC ने कहा, "देश के दक्षिणी इलाकों में अमेरिका की लगातार आपराधिक आक्रामकता के जवाब में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना ने कुवैत में आतंकवादी अमेरिकी सेना के पैट्रियट सिस्टम, गोला-बारूद डिपो और रेडार साइट को अपने विनाशकारी ड्रोनों से निशाना बनाया।" इसके साथ ही अमेरिका को आगे सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी और कहा कि अगर ये हमले दोहराए गए तो हम और भी कड़ा जवाब देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.