RAW चीफ के लौटते ही बांग्लादेशी खुफिया एजेंसी के अधिकारी भागे पाकिस्तान, तारिक के भारत दौरे पर साजिश?

Updated on 17-08-2026 05:03 PM
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने 'अनुकूल हालात' होने पर यात्रा की दलील दी है। लेकिन दूसरी तरफ जब बांग्लादेश बहाने बना रहा है तब देश के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फोर्सेज इंटेलिजेंस (DGFI) के छह अधिकारी 15 अगस्त को एक गुप्त मिशन पर इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गये। एक कर्नल की अगुवाई में DGFI अधिकारियों की टीम ढाका के हजरत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थाई एयरवेज की फ्लाइट (TG-322) से बैंकॉक होते हुए पाकिस्तान की राजधानी के लिए रवाना हुई।

नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नल मगफुज-उल-बारी के नेतृत्व वाली टीम में विंग कमांडर इमरुल कैस, मोहिउद्दीन मोहम्मद आसिफ, स्क्वाड्रन लीडर रेहान मोहम्मद चौधरी, मुराद हुसैन तुषार और खंडोकर अरिफुल इस्लाम शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बहुत उम्मीद है ये सभी अधिकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं।

पाकिस्तान में बांग्लादेशी खुफिया एजेंसी के अधिकारी

इससे पहले DGFI के डायरेक्टर जनरल कैसर राशिद चौधरी ने अप्रैल महीने में इस्लामाबाद की यात्रा की थी। उन्हें एक महीने पहले ही बांग्लादेशी खुफिया एजेंसी का प्रमुख बनाया गया था। राशिद चौधरी 1 अप्रैल को पाकिस्तान गये थे जबकि वो इसी साल मार्च में भारत भी आए थे जब वो ब्रिगेडियर के पद पर तैनात थे। DGFI के अधिकारियों का पाकिस्तान दौरा उस वक्त हो रहा है जब इसी महीने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख पराग जैन ढाका गये थे।

मेजर जनरल चौधरी ने पाकिस्तान सेना के सीनियर अधिकारियों और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) में अपने समकक्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी। मेजर जनरल चौधरी के साथ DGFI के तीन अन्य अधिकारी भी गए थे। DGFI का डायरेक्टर जनरल बनने के कुछ ही दिनों बाद, मेजर जनरल चौधरी का पहला विदेशी 'काम' 1 मार्च को नई दिल्ली में शुरू हुआ।

भारत पूरे घटनाक्रम को कैसे देख रहा होगा?

नई दिल्ली ने मेजर जनरल चौधरी के पाकिस्तान दौरे को जितनी दिलचस्पी से देखा उतनी ही चिंता भी जताई। इसकी वजह यह थी कि मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार के 18 महीने के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान सेना और ISI की गहरी दखलअंदाजी को लेकर भारतीय प्रशासन चिंतित था।

नई दिल्ली की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान मेजर जनरल चौधरी ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की थी लेकिन उन्होंने बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह से मिलने से परहेज किया था जिन्होंने उनके लिए डिनर का आयोजन करने की योजना बनाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.