'ओम प्रकाश राजभर के दोनों बेटे संपर्क में'SP में टूट की खबरों पर कांग्रेस गर्म, भड़के सुरेंद्र राजपूत
Updated on
20-06-2026 01:11 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति को खासा गरमाया हुआ है। इस पूरे मामले पर अब कांग्रेस की ओर से रिएक्शन सामने आया है। कांग्रेस ने इस प्रकार की अफवाह फैलाने वाले नेताओं पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने सीधे तौर पर यूपी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि ओम प्रकाश राजभर के के दोनों बेटे भी समाजवादी पार्टी के संपर्क में है। साथ ही, उन्होंने इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों को आगरा में भर्ती होने की भी सलाह दे डाली।
सुरेंद्र राजपूत ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने तंज कसते हुए कह कि केशव प्रयाद मौर्य जैसे लोग अपनी-अपनी स्टूल बचाने के लिए जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा पर हमलावर रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में जिस तरीके से इनकी छीछालेदर हो रही है। विश्वसनीयता खत्म हो गई है। लोग कह रहे हैं कि इनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। लोग बता रहे हैं, इन्हें आगरा के मानसिक चिकित्सालय में कुछ समय के लिए भर्ती हो जाना चाहिए। इलाज का खर्च कांग्रेस पार्टी कर देगी।
ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनके पास विशेष रूप से अपना एक विधायक नहीं है। उनके दोनों बेटे लोग बता रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। रात को उनके नेताओं से मिलने जाते हैं। उन्होंने कहा कि किस फ्लैट में मिलने जाते हैं, किस मंत्री आवास में मिलने जाते हैं, पता नहीं। लेकिन, निश्चित तौर पर यह बात है कि क्या ओम प्रकाश राजभर की पूरी पार्टी समाजवादी पार्टी या INDI गठबंधन में तो नहीं विलय कर जाएगी।
सरकार पर भी बोला हमला
सुरेंद्र राजपूत ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए इसे जनता विरोधी करार दिया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ एक लहर है। उन्होंने शिक्षक भर्ती का घोटाला, कोरोना काल में किटों का घोटाला, दलितों को पेशाब चटवाए जाने की घटना से लेकर महिलाओं के प्रति अपराध की बात का जिक्र किसा। कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में त्राहिमाम मचा हुआ है। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कैसे चुनाव आए और भारतीय जनता पार्टी उनके सारे सहयोगी दलों का खदेड़ा हो।
राजभर लगातार हैं हमलावर
यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। चार दिनों से वह समाजवादी पार्टी में टूट की बात कर रहे हैं। पिछले दिनों इस मामले पर अखिलेश यादव की ओर से भी प्रतिक्रिया आई थी। हालांकि इसके बाद भी यूपी सरकार में मंत्री ने समाजवादी पार्टी में टूट के मुद्दे को लगातार हवा दी है। पिछले दिनों उन्होंने समाजवादी पार्टी सांसद रुचि वीरा और सनातन पांडेय की नाराजगी का जिक्र किया। वहीं, अखिलेश यादव के मुंबई दौरे को लेकर भी सवाल खड़े किए। इन तमाम गरमाए मुद्दों के बीच कांग्रेस ने अब समाजवादी पार्टी के समर्थन में हमला बोला है।
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…