'ब्राह्मण इन्हें गद्दी दिलाएं और ये अपने परिवार की खड़ाऊं रखकर राज करेंगे', अखिलेश यादव पर भड़के ब्रजेश पाठक

Updated on 07-08-2026 01:03 PM
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले में करने की भरसक कोशिश में जुटे हैं। अयोध्‍या से पवन पांडेय के रूप में अपना पहला उम्‍मीदवार घोषित कर उन्‍होंने ब्राह्मण समाज को संदेश देने का प्रयास किया है। हाल ही में सपा ने छोटे लोहिया जनेश्‍वर मिश्रा की जयंती भी धूमधाम से मनाई। इसको लेकर यूपी के डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर तगड़ा पलटवार किया है।

सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्‍ट लिखकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा को सिर्फ ब्राह्मण वोटों के लिए जनेश्‍वर मिश्रा की याद आती है। डिप्‍टी सीएम ने X अकाउंट पर लिखा है, 'यही आज की सपा है। इन्हें ब्राह्मण वोट के लिए जनेश्वर मिश्रा याद आते हैं और राज करने के लिए सिर्फ अपना परिवार। ब्राह्मण वोट दे, इन्हें गद्दी दिलाएं और ये उस पर अपने परिवार की खड़ाऊं रखकर राज करेंगे। अच्छा होता कि जनेश्वरजी की जयंती का सदुपयोग उनके व्यक्तित्व और उनके समाजवादी विचार से अवगत कराने के लिए किया गया होता लेकिन पूज्य जनेश्वरजी के बारे बताने से ज्यादा मुझे कोसा गया और दुनिया को ज्ञान का प्रकाश देने वाले ब्राह्मणों को याचकों की भांति अपमानित किया गया। यह सब नाटक देखकर पूज्य जनेश्वरजी की समाजवादी आत्मा यकीनन दुखी होगी और सोच रही होगी कि यह सब करने के लिए मेरी ही जयंती मिली थी। चंद टिकटार्थियों के कारण आज पूरा ब्राह्मण समाज को अपमानित करना उचित नहीं। मुझे चाहे जितनी गालियां दीजिए पर ब्राह्मण समाज की गरिमा न गिराइए।'
'लोहिया और जनेश्‍वर मिश्र के समाजवाद से भटक चुकी है सपा'
ब्रजेश पाठक ने आगे लिखा है, 'ये एक ऐसी सपा है जो रामायण मेला के संकल्पक क्रांतिधर्मी चिंतक राममनोहर लोहिया और छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के दिखाए समाजवाद के पथ, आदर्श और संस्कारों से पूर्णतया भटक चुकी है। लोहियाजी संसद और विधान सभाओं को सार्थक परिणामों वाली बहस का मंच बनाना चाहते थे, पूज्य अटलजी उनका पूरा सहयोग करते थे। यायावरी प्रकृति के होने के बावजूद लोहिया संसद सत्र के दौरान पूरा समय बहस व संसदीय संवादों को देते थे। छोटे लोहिया जनेश्वरजी ने इस परम्परा को बढ़ाया, उन्होंने हमेशा समकालीन आंदोलनों की अगुवाई की लेकिन संसद सत्र के दौरान चर्चाओं को प्राथमिकता देते थे। सत्र बाधित नहीं करते थे।'
'आज के सपाई दिल्‍ली और लखनऊ में सदन नहीं चलने देते'
डिप्‍टी सीएम लिखते हैं, 'आज के सपाई दिल्ली और लखनऊ में जनता के सवालों को सत्र में उठने तक नहीं देना चाहते। इतना हो हल्ला मचाते हैं, कुतर्क करते हैं कि सदन चलाना मुश्किल हो जाए। विपक्ष के लोग संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर फोटो खिंचाने में जितना आगे रहते हैं, उससे भी ज्यादा सांविधानिक पीठ और परंपराओं का मज़ाक उड़ाने में आगे रहते हैं। मेरी सपा के साथियों को सलाह है कि लोहियाजी और छोटे लोहिया के बारे कभीकभार पढ़ लिया करें। जनेश्वरजी की जयंती पर जो नाटकबाजी हुई, उसे देखकर पूज्य जनेश्वरजी की आत्मा यकीनन दुखी होगी।
'चुनाव बाद ब्राह्मणों को भूल जाएगी सपा'
ब्रजेश पाठक ने कहा, 'अटलजी कहते थे महापुरुषों की सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा स्थापित परम्पराओं को आगे बढ़ाना है। नई सपा में समाजवाद, सामाजिक न्याय और समरसता बाईस्कोप से खोजने पर भी नहीं मिलता। संसद और उत्तर प्रदेश विधान सभा मॉनसून सत्र संचालन के दौरान किए गए अनावश्यक सिद्धांतहीन अराजक हो-हल्ला दर्शाती है कि सपा पूरी तरह से समाजवाद की संवाद करने के संस्कार को छोड़, अपने आपको एक हुडदंगी गिरोह में बदल चुकी है। ब्राह्मण इनके लिए वोट बैंक की लार सरीखा है। ये बस चुनाव तक उसकी खातिर जमकर लार टपकाएंगे और उसके बाद पूछेंगे कि कौन ब्राह्मण? किसका ब्राह्मण? कहां का ब्राह्मण?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
 29 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
 29 August 2026
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
 29 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
 29 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
 29 August 2026
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
 27 August 2026
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
 27 August 2026
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
 27 August 2026
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
Advt.