'दिल्ली में बच्चों को डंडे से पिटवाया, बांकीपुर की जनता बदला लेगी' प्रशांत किशोर की बीजेपी को चेतावनी

Updated on 22-07-2026 02:35 PM
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार बांकीपुर की जनता भाजपा को करारा सबक सिखाने जा रही है। दिल्ली में पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए पीके ने कहा कि निर्दोष बच्चों को डंडों से पिटवाने का बदला बिहार का नौजवान वोट के जरिए लेगा। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा के अहंकार, जन प्रतिनिधियों की काहिली और मतदाता के अपमान के कारण इस सीट पर पार्टी की करारी हार निश्चित है।


प्रशांत ने दिल्ली लाठीचार्ज के बहाने बीजेपी को घेरा

बांकीपुर की चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे, प्रशांत ने कहा, 'यहां पर सांसद, विधायक हैं जो निश्चिंत होकर बैठे हैं कि काम करें ना करें, जाति, धर्म, मोदी का चेहरा और लालू जी के डर पर वो चुनाव जीत जाएंगे। उन सबको बांकीपुर के मतदाता इस बार संदेश भेजने वाले हैं कि संभल जाओ। अगर काम नहीं करोगे तो अगले चुनाव में कोई नहीं बचा सकता है। ना जाति, ना धर्म, ना मोदी, ना लालू जी का डर। सबसे बड़ा एक और कारण भाजपा ने अपने अहंकार में जोड़ लिया है।'
दिल्ली लाठचार्ज का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'कल आपने देखा देश के बच्चों को आपके, हमारे भाइयों को, बच्चों को जिस तरह सरकार ने डंडे से पिटवाया है, मारा है, उनके साथ जो अत्याचार हुआ है, उसका जवाब बांकीपुर की जनता यहां पर वोट के माध्यम से हिसाब देगी। भाजपा को बताएगी कि यह लोकतंत्र है। किसी का एकाधिकार नहीं है।'
उन्होंने कहा, 'अगर छात्रों के साथ युवाओं के साथ नाइंसाफी होगी, पेपर लीक होता रहेगा, लोग बेरोजगार रहेंगे तो मोदी जी को कल संसद भवन से पिछले गेट से निकलना पड़ा है। यह लोगों की गट्स है... तो जब मोदी जी को पिछले गेट से निकलना पड़ा तो यह बिहार में जो छुटभैया नेता लोग जनता को या जन स्वराज से जुड़े हुए लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, कर रहे हैं वह संभल जाएं।'

'बांकीपुर से जनता इस बार हराने जा रही'

प्रशांत किशोर ने कहा, 'बांकीपुर में जनता भाजपा को हराने जा रही है। बिहार का करीब-करीब हर मतदाता हर नागरिक चाहता है कि भाजपा के नेतृत्व को ये क्लियर संदेश भेजा जाए कि सम्राट चौधरी का नेतृत्व मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार को स्वीकार्य नहीं है। तो अगर बांकीपुर में भाजपा हारती है, सम्राट चौधरी को हटाने का रास्ता खुल जाएगा। 30 तारीख को वोट जनता यहां पर करेगी ताकि कि बिहार को सम्राट चौधरी से बेहतर कोई मुख्यमंत्री मिल सके।'
पीके ने कहा, 'भाजपा ने बांकीपुर और बिहार के मतदाताओं का.. जनता का अपमान किया है, ये कहा है कि हम कुत्ता-बिल्ली को भी खड़ा करेंगे, यहां के लोग हम ही को वोट देंगे। उस अपमान का बदला इस बार जनता वोट से लेगी। उस अहंकार को चकनाचूर करेगी। इनका इतना अहम बढ़ गया है कि हिंदुओं के देवता हनुमान जी को ये लोग भाजपा का झंडा लगाकर डांस करवा रहे हैं।'

प्रशांत ने कहा, '30 तारीख को कोई नहीं बचा सकता है। जो जनता ने निर्णय कर लिया है, वह अटल है। भाजपा पूरी तरीके से यहां पर हारने जा रही है। इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
 29 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
 29 August 2026
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
 29 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
 29 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
 29 August 2026
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
 27 August 2026
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
 27 August 2026
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
 27 August 2026
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
Advt.