बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और तीन बच्चों की मौत, वैष्णो देवी से दर्शन कर लौटा था परिवार
Updated on
09-05-2026 12:11 PM
बुलंदशहर: बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धार्मिक यात्रा से लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव धानेरा कीरत निवासी 38 वर्षीय उत्तम अपनी पत्नी उर्मिला और तीन बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा से वापस लौट रहे थे। परिवार वैष्णो देवी दर्शन कर वापस आया था और खुर्जा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुका था। शुक्रवार सभी लोग बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के भासौली मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में उत्तम, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटा निशांत, बेटी दिशा और मासूम अनायरा शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
ट्रक चालक की तलाश जारी
सूचना मिलते ही एसएसपी बुलंदशहर, एसपी सिटी, सीओ और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक उर्मिला के भाई रमेश ने बताया कि पूरा परिवार वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। खुर्जा में रिश्तेदारी में रुकने के बाद वे अपने गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…