नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग तेज, शेर बहादुर देउबा का सनातन पर बड़ा ऐलान, क्या फैसला लेंगे बालेन शाह?

Updated on 22-08-2026 12:20 PM
काठमांडू: नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। देश में इसको लेकर आंदोलन के बीच पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस (NC) नेता शेर बहादुर देउबा ने सनातन धर्म को राष्ट्रीय पहचान देने का ऐलान किया है। इससे नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को बल मिला है। देउबा के नेतृत्व वाले NC गुट के 14वें राष्ट्रीय सम्मेलन में इसे देश की राष्ट्रीय पहचान के तौर पर बढ़ावा देने का प्रस्ताव पास किया गया। सम्मेलन में 'मैं हिंदू हूं' के नारे लगाए गए।

देउबा ने कहा है कि सनातन धर्म को नेपाल की पहचान बनाया जाए। इस बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हालांकि प्रस्ताव में सभी धार्मिक समुदायों की आजादी, सहिष्णुता और सामाजिक सद्भाव के साथ-साथ हिंदू, बौद्ध, किरात और प्रकृति-आधारित धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर भी जोर दिया गया है।

हिंदू राष्ट्र पर राजनीति

हिंदुस्थान समाचार के मुताबिक, नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र घोषित करने का अभियान अब एक नए चरण में पहुंच गया है। हिंदू-समर्थक संगठन अपनी मांग को आगे बढ़ाने के लिए संविधान संशोधन को एक रास्ते के तौर पर देख रहे हैं। नेपाल सरकार भी संविधान के विभिन्न प्रावधानों में संशोधन के लिए सुझाव इकट्ठा कर रही है।

विश्व हिंदू परिषद नेपाल ने सरकार को लिखित प्रस्ताव सौंपा है। इसमें संविधान के अनुच्छेद 4 से 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द हटाने को कहा गया है। गुट चाहता है कि नेपाल को सनातन धर्म पर आधारित हिंदू राष्ट्र बनाया जाए। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) संविधान संशोधन पर होने वाली बहस में हिंदू राष्ट्र के मुद्दे को शामिल करना चाहती है।

बालेन शाह सरकार के सामने चुनौती

बालेन शाह सरकार की संविधान संशोधन कार्य-समूह ने 308 अनुच्छेदों में से 245 में बदलाव का सुझाव दिया है। हिंदू राष्ट्र का समर्थन करने वाले संगठनों ने इस प्रक्रिया का इस्तेमाल अपनी मांग को संवैधानिक बहस में शामिल करने के मौके के तौर पर किया है। RPP अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लिंडेन के नेतृत्व में पार्टी ने प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की

RPP ने कहा है कि व्यापक संविधान संशोधन में नेपाल की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान पर बहस होनी चाहिए। यह बहस संसद और राजनीतिक दलों के बीच होनी चाहिए। हिंदू राष्ट्र समर्थक खेमा प्रस्तावित मॉडल में धार्मिक स्वतंत्रता पर भी जोर दे रहा है। बता दें कि 2015 में संविधान को अपनाने के बाद नेपाल एक धर्मनिरपेक्ष संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य बना था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.