'सिंधु के पानी की एक-एक बूंद रेड लाइन', पाकिस्‍तानी PM की जंग की धमकी, भारत क्‍यों नहीं दे रहा भाव?

Updated on 14-08-2026 12:47 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर एक बार फिर से भारत को सिंधु जल संधि पर जंग की गीदड़भभकी दी है। शहबाज ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद पाकिस्‍तान के लिए 'रेड लाइन' है। उन्‍होंने कहा कि देश की नदियों के सिस्‍टम पर कोई भी खतरा आता है तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा। शहबाज ने यह भी दावा किया कि शांति को गलती से कमजोरी नहीं समझा जाए। उन्‍होंने चेतावनी दी कि पाकिस्‍तान की संप्रभुता को चुनौती नहीं दिया जा सकता है। शहबाज शरीफ जब यह धमकी दे रहे थे तो उनके बगल में असीम मुनीर भी बैठे हुए थे। पाकिस्‍तानी सेना भारत को लगातार धमकी दे रही है लेकिन भारत सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले पर अड़ा हुआ है। आइए समझते हैं कि आखिर क्‍यों पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है और भारत उसे भाव नहीं दे रहा है

सूत्रों के मुताबिक शहबाज शरीफ शहबाज शरीफ भारत को गीदड़भभकी देकर पाकिस्‍तानी जनता का सपोर्ट हासिल करना चाहते हैं। इमरान खान, बलूचिस्‍तान और पीओके को लेकर पाकिस्‍तान की सेना और शहबाज दोनों ही फंसे हुए हैं। वहीं पाकिस्‍तान की आर्थिक हालत खस्‍ता है। इन सबके बीच आर्मी चीफ लगातार पाकिस्‍तानी सरकार पर अपना कब्‍जा बढ़ा रहे हैं। पाकिस्‍तानी व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि असीम मुनीर देश के राष्‍ट्रपति बनने का सपना देख रहे हैं। असीम मुनीर की योजना है कि पाकिस्‍तान में राष्‍ट्रपति बनकर लंबे समय तक राज किया जाए।

पाकिस्‍तान क्‍यों भारत को बार-बार दे रहा धमकी?

पाकिस्‍तान में यह भी अटकलें तेज हो गई हैं कि अगले कुछ महीनों को शहबाज की जगह पर असीम मुनीर के करीबी मोहसिन नकवी को पाकिस्‍तान का अगला पीएम बनाया जा सकता है। इन सब अटकलों के बीच शहबाज भारत को गीदड़भभकी देकर खुद को ताकतवर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएनएन न्‍यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने साफ कर दिया है कि सीमा की सुरक्षा को सिंधु जल संधि से अलग करके नहीं देखा जा सकता है।

खुफिया सूत्रों का कहना है कि पाकिस्‍तान सरकार प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद जारी है और ऐसे में सिंधु जलसंधि जारी नहीं रह सकती है। भारत ने अब सिंधु जलसंधि को राष्‍ट्रीय सुरक्षा से जोड़ दिया है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान बार-बार इसलिए भारत को सिंधु संधि पर धमकी दे रहा है क्‍योंकि वह इस मुद्दे को अंतरराष्‍ट्रीयकरण करना चाहता है। वहीं भारत ने साफ कह दिया है कि दोनों देशों में विवाद द्व‍िपक्षीय है। पाकिस्‍तान की चाल है कि भारत को आक्रांता के रूप में द‍िखाया जाए ताकि दुनिया का दबाव बने। इससे तीसरे पक्ष की मध्‍यस्‍थता का रास्‍ता साफ होगा जो पाकिस्‍तान का असली मकसद है।

अमेरिका की मध्‍यस्‍थता चाहता है पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान चाहता है कि अमेरिका इस पूरे मामले में मध्‍यस्‍थता करे। डोनाल्‍ड ट्रंप भी मध्‍यस्‍थता की इच्‍छा जता चुके हैं। पाकिस्‍तान की इस चाल को समझते हुए भारत अपनी पूरी तैयारी करके बैठा है। अगर पाकिस्‍तान सिंधु जल संधि को लेकर कोई हमला करता है तो इसके जवाब के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है। विश्‍लेषकों का कहना है कि सिंध संधि एक बहाना है ताकि भारत के साथ तनाव को बढ़ाया जाए और अमेरिका को लाया जाए। पाकिस्‍तान को उम्‍मीद है कि असीम मुनीर और डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात के बाद अब अमेरिका उसके साथ है। इसका फायदा भारत को घेरने के लिए किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.