'UN से उठ जाएगा भरोसा', संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की नाकामी पर बरसा भारत, ट्रंप भी बता चुके 'नकारा'

Updated on 15-07-2026 02:25 PM
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा है। भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद झगड़ों को खत्म करने और इंसानी तकलीफों को दूर करने में नाकाम रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने स्थानीय समय के मुताबिक मंगलवार को कहा 'हाल के समय में UN के बारे में लोगों की सोच नकारात्मक हुई है जिसकी मुख्य वजह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे झगड़ों में सुरक्षा परिषद का असरदार ढंग से दखल न दे पाना है।'
भारतीय प्रतिनिधि ने कहा 'सुरक्षा परिषद प्रभावित आबादी की तकलीफों को खत्म करने में बेअसर रही है' और इससे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने बुनियादी सिद्धांत को कायम रखने की उसकी क्षमता पर सवाल उठता है। पी. हरीश 2024 के विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में 'भविष्य के लिए बहुपक्षवाद को उपयुक्त बनाना' विषय पर मंत्रियों की गोलमेज बैठक में बोल रहे थे जो 'भविष्य के लिए समझौते' के लक्ष्यों में से एक है।

भारत ने यूएनएससी में सुधार की मांग को दोहराया

पी. हरीश ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनाया गया 80 साल पुराना UN का ढांचा आज की वैश्विक चुनौतियों के लिए नाकाफी है। उन्होंने कहा 'एक समूह के तौर पर UN सुरक्षा परिषद में सुधार की दिशा में कोई खास प्रगति नहीं कर पाया है।' उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि परिषद में सुधार के लिए अंतर-सरकारी बातचीत (IGN) 'सिर्फ पहले से तैयार बयानों के कभी न खत्म होने वाले चक्र तक ही सीमित रही है।'
इसके अलावा भारतीय दूत ने वैश्विक संघर्षों में 'असरदार ढंग से दखल देने' में UNSC की नाकामी की कड़ी आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि युद्ध रोकने और मानवीय पीड़ा कम करने में सुरक्षा परिषद की नाकामी ने संयुक्त राष्ट्र में लोगों का भरोसा कम किया है।
इसलिए उन्होंने कहा कि समझौते के 39 से 42 नंबर के एक्शन पॉइंट्स जिनमें हिंसा, नस्लवाद और ज़ेनोफ़ोबिया को खत्म करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और परिषद द्वारा शांति बनाए रखने की असरदार रणनीतियां बनाने की बात शामिल है वो काफी हद तक सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहे हैं। उन्होंने कहा 'यह स्थिति बनी नहीं रह सकती और इसमें बदलाव जरूरी है।'

डोनाल्ड ट्रंप भी संयुक्त राष्ट्र को बता चुके हैं 'बेकार'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और उसकी उपयोगिता पर तीखे सवाल उठा चुके हैं। हालांकि अमेरिका के पास संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो का अधिकार हासिल है। सितंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने खुले मंच से संयुक्त राष्ट्र को एक तरह से 'बेकार' और अक्षम कहा था।

ट्रंप ने अपने भाषण में दावा किया था कि उन्होंने हाल के समय में 'सात ऐसे युद्धों को समाप्त किया जिन्हें खत्म करना असंभव माना जा रहा था' लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में संयुक्त राष्ट्र ने कोई मदद या सहयोग नहीं दिया। उन्होंने शिकायत की थी कि 'मैंने इन सभी देशों के नेताओं से बात की लेकिन मुझे संयुक्त राष्ट्र से एक फोन कॉल तक नहीं आया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.