'अमेरिका में पूर्व मेयर सीक्रेट चीनी एजेंट' सदर्न कैलिफोर्निया की एलीन वांग ने कोर्ट में कबूला गुनाह, हो सकती है 10 साल की जेल

Updated on 30-05-2026 02:31 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में एक पूर्व मेयर चीन की 'सीक्रेट एजेंट' निकली हैं। दक्षिणी कैलिफोर्निया की पूर्व मेयर एलीन वांग ने चीनी सरकार के एक अवैध एजेंट के तौर पर काम करने का अपना गुनाह कबूल किया है। इसी महीने मेयर पद से इस्तीफा देने वाली एलीन ने कोर्ट के सामने यह माना कि उन्होंने चीनी अधिकारियों की तरफ से बीजिंग के पक्ष में लेख शेयर किए थे। ऐसा करते समय उन्होंने अमेरिकी सरकार को जानकारी नहीं दी थी, जो कानून के तहत जरूरी था।

एलीन ने लॉस एंजिल्स की एक फेडरल कोर्ट में शुक्रवार को गुनाह कबूला है। कोर्ट ने उनके कबूलनामे के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है। कोर्ट 6 अक्टूबर को सजा सुनाएगा। सजा सुनाए जाने तक एलीन को 25,000 अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड पर रिहा किया गया है। इस केस में एलीन वांग को 10 साल तक की जेल और तीन साल तक निगरानी में रहने की सजा हो सकती है।

इसी महीने दिया इस्तीफा

एलीन वांग ने इस महीने की शुरुआत में अर्काडिया की मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था। उन पर अप्रैल में अमेरिका में एक विदेशी सरकार की एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगा था। 56 साल की वांग नवंबर 2022 में पांच सदस्यीय नगर परिषद के लिए चुनी गई थीं, जिसमें से महापौर का चुनाव बारी-बारी से होता है।

संघीय अभियोजकों का कहना है कि एलीन वांग का अवैध आचरण 2020 से 2022 तक चला। अर्काडिया के अधिकारियों और वांग के वकीलों ने कहा कि यह उनके पदभार संभालने से पहले ही खत्म हो गया था। अर्काडिया लॉस एंजिलिस से 21 किलोमीटर उत्तर-पूर्व मेंहै। 53,000 की आबादी वाले इस शहर में अधिकतर आबादी एशियाई है। यहां चीनी काफी बड़ी संख्या में रहते हैं।

वांग के पार्टनर भी जेल में

वांग के गुनाह कबूल करने के समझौते के मुताबिक, वांग और उस समय उनके मंगेतर रहे याओनिंग माइक सन ने यूएस न्यूज सेंटर नाम की वेबसाइट पर पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के सरकारी अधिकारियों के प्रचार को बढ़ावा देकर उनके लिए काम किया था। सन पिछले अक्टूबर में इसी आरोप में अपना गुनाह कबूल करने के बाद चार साल की जेल की सजै काट रहे हैं।

जून 2021 में एक सरकारी अधिकारी ने वांग को 'लॉस एंजिल्स टाइम्स' में छपे एक 'संपादक को पत्र' का लिंक भेजा था। यह पत्र लॉस एंजिल्स में मौजूद पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के महावाणिज्य दूत ने लिखा था। इस लेख में चीन के शिनजियांग प्रांत में अल्पसंख्यक उइगरों के उत्पीड़न की रिपोर्टों का खंडन किया गया था। इसमें कहा गया था कि शिनजियांग में नरसंहार नहीं हुआ है।वांग ने अपनी वेबसाइट पर इस लेख का लिंक साझा किया। अमेरिका और कई अन्य देशों ने यह घोषणा की है कि उइगरों के प्रति बीजिंग की नीतियां नरसंहार और मानवता के विरुद्ध अपराध के समान हैं। वांग के वकीलों ने बताया कि उस समय वांग की सून के साथ सगाई हो चुकी थी लेकिन 2024 के वसंत में उनका यह रिश्ता टूट गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.