चीन के J-20 का फ्रांस ने बनाया तोड़, भारत को मिलने जा रहा 'ड्रोन कमान वाला' Rafale F5, टेंशन खत्म

Updated on 19-08-2026 01:17 PM
पेरिस: फ्रांस राफेल लड़ाकू विमान के F5 वैरिएंट को एक बहुत ज्यादा अपग्रेड किए गए 4.5-जेनरेशन फाइटर के तौर पर विकसित कर रहा है। यह एक नेटवर्क वाले 'फ्लाइंग कमांड सेंटर' की तरह काम करेगा। इसमें AI से कंट्रोल होने वाले 'लॉयल विंगमैन' ड्रोन जो न्यूरॉन प्रोजेक्ट से विकसित हुए हैं उनका इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इसकी सेंसिंग क्षमता काफी बढ़ जाएगी। भारत के लिए ये महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि चीन के पास दो तरह के पांचवीं पीढ़ी के विमान J-20 और J-35A हैं। ये स्टील्थ विमान हैं। लेकिन राफेल-F5 से चीनी स्टील्थ विमानों का टेंशन खत्म हो जाता है।


J-20 की स्टील्थ क्षमता को कैसे खत्म करेगा Rafale F5?

यूरेशिया रिव्यू के मुताबिक चीन के J-20 के खिलाफ F5 को आमने-सामने की स्टील्थ लड़ाई के लिए नहीं बनाया गया है। बल्कि इसके ड्रोन आगे से ही टारगेट का पता लगाते हैं और उन पर हमला करते हैं ताकि पायलट वाला जेट सुरक्षित रहकर लड़ सके। वहीं इसके बाहरी हार्ड-पॉइंट्स इसे जमीन पर हमला करने के लिए बेहतर पेलोड क्षमता देते हैं। भारत पहले एक्सपोर्ट कस्टमर के तौर पर 24 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर देने पर विचार कर रहा है और फ्रांस की सेना में इसे 2030-2033 के बीच शामिल करने की योजना है।
भारत फाइटर जेट टेक्नोलॉजी में एक बड़ा बदलाव देख रहा है। MRFA (मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट) प्लान के तहत भारत 114 नए राफेल जेट खरीदना चाहता है और एडवांस्ड राफेल F5 टाइप के 24 जेट शामिल करने पर बातचीत चल रही है। चीन हवा में मजबूत हो रहा है खासकर अपने J-20 स्टील्थ फाइटर के साथ और दिल्ली इस चुनौती का जवाब देने के लिए बेहतर हथियार चाहती है।

फ्रांस ने एक समझदारी भरा रास्ता चुना है। अमेरिकी F-22 और F-35 जैसे पूरी तरह से पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ जेट बनाने की दौड़ में शामिल होने के बजाय उसने अपने भरोसेमंद 4.5-जेनरेशन लड़ाकू विमान को ही स्टील्थ विमानों से मुकालबा करने वाला घातक जेट बना दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.