रेड कार्पेट, ड्रोन शूट, काले सूट और चश्मे के साथ इंस्पेक्शन, थलपति विजय की सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास

Updated on 31-07-2026 12:51 PM
चेन्नेई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की सोशल मीडिया पर लोगों ने क्लास लगा दी है। सोशल मीडिया पर थलपति विजय का एक वीडियो शेयर कर यूजर्स ने उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। थलपति विजय ने बुधवार को मेट्रो निर्माण कार्यों, परिचालन तैयारियों और भविष्य में प्रस्तावित विस्तार योजनाओं का जायजा लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस वीडियो में विजय काला सूट और काला चश्मा लगाए हुए नजर आ रहा है। वहीं विजय के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया है। बस यही बात लोगों को पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि रूटीन इंस्पेक्शन के लिए ऐसे इंतजाम की क्या जरूत थी। कुछ लोगों ने कहा कि थलपति विजय भी बाकी राज्यों की सीएम की तरह ही है।


लोगों ने वीडियो शेयर कर किए ये कमेंट

एक यूजर थलपति विजय का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह किसी साउथ इंडियन फ़िल्म का सेट नहीं है। यह बस तमिलनाडु के सीएम विजय हैं, जो बन रहे प्रोजेक्ट्स का इंस्पेक्शन करने निकले हैं। रेड कार्पेट, ड्रोन शूट, काले सूट और चश्मे के साथ इंस्पेक्शन। इसके बाद यूजर ने हंसने की स्माइली भी डाली है।

लोगों ने लगा दी क्लास


वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इंस्पेक्शन के लिए विजय का शानदार आगमन वायरल हो गया है। इसमें रेड कार्पेट का इंतजाम, ड्रोन शॉट्स और एक भव्य एंट्री दिखाई गई है, जिसने इंटरनेट का ध्यान खींचा है। इन विज़ुअल्स पर ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और यूज़र्स सवाल कर रहे हैं कि क्या रूटीन इंस्पेक्शन के लिए ऐसे इंतजाम सच में जरूरी थे।

विजय मार्क- रेड कार्पेट इंस्पेक्शन


एक यूजर ने विजय पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि विजय मार्क - रेड कार्पेट इंस्पेक्शन। विजय ने चेन्नई में हो रहे डेवलपमेंट कार्यों का इंस्पेक्शन करने का प्लान बनाया। अधिकारियों ने इंतजाम किए। उन्होंने रेड कार्पेट और हरी मैट के साथ सिनेमा जैसा सेट-अप तैयार किया। विजय अपने खास अंदाज़ में उन पर चले और जायजा लिया। उन्होंने इसे TV पार्टी रील्स में बदला और वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर इसे किसी त्योहार की तरह मनाया जा रहा है। तेलुगु राज्यों के लोगों को याद होगा कि जो CM पहले बाढ़ से बर्बाद हुई फसलें देखने जाते थे, उन्होंने ऐसे रेड कार्पेट इंतजाम किए थे। सोचिए, मेट्रो फ्लाईओवर के इंस्पेक्शन के लिए रेड कार्पेट बिछाया जा रहा है और सिनेमाई ड्रोन शॉट्स लिए जा रहे हैं।

यूजर ने लिखा- सीएम का दिखावे का जुनून हैरान करने वाला

न कोई शिलान्यास, न कोई उद्घाटन। बस एक इंस्पेक्शन। एक यूजर अपनी पोस्ट पर ये कैप्शन लिख कर विजय की क्लास लगा दी। वहीं एक ने लिखा कि तमिलनाडु के CM का दिखावे का जुनून हैरान करने वाला है। ऐसा लगता है कि इंस्पेक्शन से ज़्यादा अहमियत दिखावे को दी जा रही है। एक महिला यूजर ने कहा कि सारी मेहनत और असली काम तो DMK ने किया। विजय के लिए अच्छे कपड़े पहनना, फ़ैन्स का अभिवादन करना और सारा क्रेडिट लेकर चले जाना कितना आसान रहा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
 29 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
 29 August 2026
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
 29 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
 29 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
 29 August 2026
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
 27 August 2026
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
 27 August 2026
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
 27 August 2026
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
Advt.