कुर्सी छोड़ने के बाद भी फुल एक्टिव, मंत्रियों की जनसुनवाई से पहले अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंच गए नीतीश, जानें
Updated on
29-06-2026 01:30 PM
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सोमवार को औचक निरीक्षण के लिए अचानक पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। उनके इस औचक दौरे से पार्टी दफ्तर में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच अचानक हलचल तेज हो गई और सभी अलर्ट मोड में आ गए। नीतीश कुमार के साथ जेडीयू एमएलसी संजय गांधी और उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। दफ्तर में आज होने वाली मंत्रियों की जनसुनवाई से ठीक पहले नीतीश कुमार वहां पहुंचे थे। उन्होंने करीब 10 मिनट तक पूरे कार्यालय परिसर का घूम-घूमकर जायजा लिया और वहां मौजूद कुछ लोगों से बातचीत करने के बाद रवाना हो गए।
मंत्रियों की जनसुनवाई से पहले पहुंचे पूर्व सीएम
सोमवार को जेडीयू कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्रियों की नियमित जनसुनवाई का कार्यक्रम तय था। आज बिहार सरकार के मंत्री लेशी सिंह, श्रवण कुमार और सुनील कुमार को कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए बैठना था। मंत्रियों के आने और जनसुनवाई की औपचारिक शुरुआत होने से ठीक पहले ही नीतीश कुमार का काफिला वहां पहुंच गया।
नीतीश कुमार के औचक निरीक्षण की 5 बड़ी बातें
अचानक पहुंचे दफ्तर: नीतीश कुमार सिर्फ अपने सुरक्षाकर्मियों और एमएलसी संजय गांधी के साथ जेडीयू कार्यालय पहुंचे।
दौरे का समय: पार्टी कार्यालय में आज मंत्रियों की जनसुनवाई शुरू होने से ठीक पहले नीतीश कुमार ने औचक दौरा किया।
10 मिनट तक रुके: नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक जेडीयू कार्यालय में रुके और विभिन्न विभागों का विजिट किया।
कामकाज का जायजा: उन्होंने दफ्तर में हो रहे दैनिक कामकाज को घूम-घूमकर देखा और कुछ लोगों से बातचीत भी की।
पद छोड़ने के बाद भी एक्टिव: मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद भी वे लगातार पार्टी कार्यालय पहुंचकर फीडबैक ले रहे हैं।
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…