पति का सिर धड़ से अलग! इश्क में अंधी 4 बच्चों की मां निकली कातिल, प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश
Updated on
17-07-2026 12:51 PM
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया। इस मामले में भी हत्या की साजिश का केंद्र प्रेम-प्रसंग ही बताया जा रहा है। आरोप भी मृतक की पत्नी पर ही है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इमाम मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा
ताजा मामला किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत उदगाड़ा पंचायत के खारबाड़ी वार्ड संख्या 9 का है। यहां के निवासी इमाम, जो झाड़-फूंक का काम करता था, उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल, तीन दिन पहले पश्चिम बंगाल के बागडोगरा थाना क्षेत्र स्थित हंसखुआ चाय बागान के सेक्शन नंबर 9 में सेंट पीटर स्कूल के पीछे एक सिरकटी लाश मिली थी। बागडोगरा पुलिस ने शव के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान किशनगंज निवासी इमाम के रूप में की।
परिजनों को इसकी सूचना मिलने के बाद वे बागडोगरा पहुंचे और शव की पहचान की। शव की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। इसके बाद बागडोगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेजा और आगे की जांच शुरू की।
इमाम की पत्नी मोमिना की खौफनाक साजिश
जांच के दौरान पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी मोमिना बेगम ही निकली। सामने आई जानकारी के अनुसार मोमिना बेगम का बागडोगरा निवासी सुदीप पाल से पिछले 2-3 वर्षों से प्रेम संबंध था। सुदीप पाल तांत्रिक का काम करता है, जबकि मृतक इमाम भी झाड़-फूंक से जुड़ा हुआ था। दोनों का काम एक जैसा होने के कारण पहले से परिचय था और एक दूसरे के घर आना जाना भी था। इसी दौरान सुदीप पाल और मोमिना बेगम के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम संबंध इतना गहरा हो गया कि इमाम उनके रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन गया। इसके बाद दोनों ने इमाम को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू की। इसी तरह का खुलासा रिजवान मर्डर केस में भी हुआ था।बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले सोमवार को इमाम और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ था। गुस्से में इमाम घर छोड़कर निकल गया। इसके अगले दिन उसके परिजनों को सूचना मिली कि हंसखुआ चाय बागान में एक सिरकटी लाश बरामद हुई है, जिसके पास इमाम का पहचान पत्र मिला है।
बिहार से सटे बंगाल में मिली थी सिर कटी लाश
इसी बीच घटना के दो दिन बाद गुरुवार को बागडोगरा पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी मोमिना बेगम, उसके कथित प्रेमी सुदीप पाल, सुदीप के दो भतीजों और उसके एक दोस्त समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मोमिना बेगम चार बच्चों की मां है। इसके बावजूद उस पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। इधर, लगातार कुछ ही दिनों के अंतराल में किशनगंज से सामने आए दो चर्चित हत्याकांड-रिजवान हत्याकांड और अब इमाम हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना दिया है। दोनों मामलों में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आने से लोग हैरान हैं।
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…