'भारत ने खुद पर राज करने वाले ब्रिटेन को ही पछाड़ दिया', सिंगापुर के पूर्व डिप्लोमेट हुए फैन, बोले- कमाल की तरक्की

Updated on 30-07-2026 02:16 PM
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की चर्चा तो दुनिया में हो रही है लेकिन हमें नहीं भूलना चाहिए कि ब्रिटिश शासन से आजादी के बाद किस तरह भारत ने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने ये भी कहा कि हजारों साल तक चीन और भारत दो ऐसे देश थे, जो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे। ऐसे में भारत और चीन की तरक्की पर यूरोप को हैरत नहीं होनी चाहिए।

किशोर महबूबानी से एक कार्यक्रम में सवाल किया गया था कि क्या भारत के आगे बढ़ने के बारे में हम क्या गलत समझते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यह बात एक हद तक ठीक लगती है। सिंगापुर के पूर्व राजनयिक ने कहा, 'लोग चीन को देखते हैं और भारत को भूल जाते हैं। हालांकि भारत की कहानी असली कमाल की है। 100 साल पहले भारत पर अंग्रेजों का राज था और आज भारतीय अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से बड़ी है। 2050 तक यह यूके की अर्थव्यवस्था से 4 गुना बड़ी हो जाएगी।'

चीन-भारत का रहा है दबदबा

महबूबानी ने आगे कहा कि कुछ लोगों को हैरानी होती है कि भारत और चीन अच्छा कर रहे हैं। वह इसे ऐसे देखते हैं, जैसे कुछ अजीब हो गया है। उनको समझना चाहिए कि पिछले 2000 सालों में से 1800 सालों तक दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हमेशा भारत और चीन ही रही हैं। इसलिए उनका वापस आगे आना कोई हैरानी की बात नहीं है।

किशोर महबूबानी ने खासतौर से भारत को लेकर बात की और कहा कि दुनिया में बनी गरीबी की छवि को भारत तोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2000 में ब्रिटिश अर्थव्यवस्था भारतीय अर्थव्यवस्था से 3.5 गुना बड़ी थी। आज भारत की अर्थव्यवस्था यूके से बड़ी है और अगले सालों में और ज्यादा बढ़ जाएगी। ये भारतीय इकॉनमी की तरक्की को दिखाता है।

क्यों की महबूबानी ने टिप्पणी

पश्चिम के देशों, खासतौर से अमेरिका में चीन की हालिया वर्षों में बढ़ी ताकत पर काफी चिंता देखी गई है। अमेरिकियों ने कई मौकों पर सार्वजनिक मंचों से ये कहा है कि चीन की बढ़ती ताकत उनको फिक्र में डालती है। इसी साल मई मे दिल्ली में रायसीना डायलॉग में अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ ने कहा था कि अमेरिका भारत के साथ वह 'गलतियां' नहीं दोहराएगा, जो दो दशक पहले चीन के साथ की थीं, ताकि भविष्य में भारत को अमेरिका का प्रतिस्पर्धी बनने से रोका जा सके। अमेरिकियों के भारत-चीन पर इस तरह के बयान दुनिया का ध्यान खींचते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.