परमाणु खतरे के बाद भी पाकिस्‍तान में घुसेगी भारतीय सेना', पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने IBG पर दी चेतावनी

Updated on 20-07-2026 01:34 PM
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने वाले असर को लेकर चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि अब भारतीय सेना कभी भी कुछ मिनटों में लड़ने की घोषणा कर सकती है। इसके गठन को लेकर सबसे पहले विचार 2004 में 'कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन' के तहत सीमित युद्ध की रणनीति के हिस्से के तौर पर आया था।

पाकिस्तान के डिफेंस एक्सपर्ट अब्दुल मोइज खान जो इस्लामाबाद के सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक स्टडीज में रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम करते हैं उन्होंने द डिप्लोमेट में एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने सवाल उठाया है कि जब पिछले साल भारत में 'रुद्र ब्रिगेड' का कॉन्सेप्ट पेश किया गया था तो भारतीय सेना फिर से IBG बनाने का फैसला क्यों किया है? क्या IBG रुद्र ब्रिगेड की जगह लेंगे? उन्हें कब तैनात किया जाएगा उनकी कमान किसके पास होगी और उनकी बनावट कैसी होगी?
उन्होंने लिखा है कि IBG को परमाणु युद्ध की आशंका के बीच पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक ऑपरेशन शुरू करने वाले ग्रुप के तौर पर तैयार किया गया है। इसलिए IBG की स्थिति का पाकिस्तान की सुरक्षा पर असर पड़ता है।

इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स क्या है ?

इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स भारतीय सेना का एक आधुनिक, बेहद फुर्तीला और आत्मनिर्भर लड़ाकू दस्ता है जिसे युद्ध की स्थिति में दुश्मन पर बहुत कम समय में सटीक और विनाशकारी कार्रवाई करने के लिए तैयार किया गया है।

पहले युद्ध की स्थिति में इन्फैंट्री यानि पैदल सेना), आर्मर्ड (टैंक), आर्टिलरी (तोपखाना) और सिग्नल्स जैसी अलग-अलग सैन्य इकाइयों को अलग-अलग मुख्यालयों से बुलाकर एक कमान के तहत एकजुट करना पड़ता था। इस मोबिलाइजेशन में कई दिनों का समय बर्बाद हो जाता था।IBG एक 'ऑल-आर्म्स' फॉर्मेशन है। इसमें इन्फैंट्री, तोपखाना, एयर डिफेंस, टैंक, कॉम्बैट इंजीनियर्स, सिग्नल्स और लॉजिस्टिक्स (सप्लाई और फील्ड हॉस्पिटल) पहले से ही एक ही कमांडर के नीचे पूरी तरह से एकीकृत हो गये हैं। आदेश मिलते ही यह ग्रुप 12 से 48 घंटे के भीतर तुरंत हमला या बचाव करने के लिए तैयार हो जाता है।

हर एक IBG में करीब 5,000 से 6,000 सैनिक होने का अनुमान है। आकार के मामले में यह एक सामान्य ब्रिगेड से बड़ा लेकिन पूरी डिवीजन से छोटा लेकिन तत्काल ऑपरेशन के लिए तैयार होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.