ओमान के तट के पास हमले में डूबा भारतीय जहाज, जानें कैसे बना निशाना, एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना

Updated on 15-05-2026 01:17 PM
मस्कट: ओमान के तट के पास भारत के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज के हमले के बाद डूबने की घटना ने तनाव बढ़ा दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने जहाज पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है। भारत के बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर बुधवार सुबह हमला किया गया, जब यह ओमान के तट के पास से गुजर रहा था। यह एक लकड़ी का जहाज था, जिसमें हमले के बाद आग लग गई थी। इसके चलते माना जा रहा है कि जहाज पर ड्रोन या मिसाइल से हमला हुआ होगा।

भारत के शिपिंग मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देने हुए बताया कि लकड़ी से बना और मोटर से चलने वाले इस जहाज का नाम हाजी अली था। यह जहाज सोमालिया से संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह जा रहा था। जहाज पर 13 मई की सुबह हमला किया गया, जब यह ओमान के समुद्री क्षेत्र में था।

होर्मुज स्ट्रेट के पास हुआ हमला

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि इस जहाज में पशुओं को ले जाया जा रहा था। जहाज ओमान के लिमाह के पास एक धमाके का शिकार हुआ और बाद में डूब गया। यह जगह होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दक्षिण में स्थित है। सेंटर ने आगे बताया कि जहाज पर सवार सभी चालक दल के सदस्यों को ओमान के अधिकारियों ने बचा लिया।

भारतीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने भी सभी 14 चालक दल के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि सभी को ओमान के डिब्बा पोर्ट पहुंचाया गया है।

मिसाइल या ड्रोन से हमले का शक

समाचार एजेंसी से ब्रिटिश समुद्री जोखिम प्रबंधन समूह वैनगार्ड ने कहा कि जहाज में आग लगने की वजह ड्रोन या मिसाइल हमला माना जा रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक लिखित बयान में कहा, ओमान के तट के पास भारत के जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है। हम कर्मिशियल शिपिंग और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हैं।

एक सप्ताह में दूसरा भारतीय जहाज डूबा

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय झंडे वाले जहाज के डूबने की यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना है। इसके पहले 8 मई को भारतीय झंडे वाला जहाज होर्मुज स्ट्रेट में डूब गया था। अल फैज नूरे-सुलेमानी नाम का यह जहाज दुबई के बंदरगाह से माल लेकर यमन के अल मकाला बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था। होर्मुज स्ट्रेट में पहुंचते ही इस जहाज पर हमला हुआ और डूब गया। बताया गया कि जहाज अमेरिका और ईरान के बीच उस दौरान हुआ झड़प का शिकार हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.