पटना के जेडीयू ऑफिस में भारी बवाल, छोटू सिंह के समर्थकों का हंगामा, नीतीश कुमार से पार्टी में वापस लेने की मांग
Updated on
15-07-2026 02:18 PM
पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के भीतर चल रहा घमासान अब सड़कों पर उतर आया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई के विरोध में उनके समर्थकों ने पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। समर्थक लगातार मांग कर रहे हैं कि छोटू सिंह का निलंबन रद्द कर उन्हें तुरंत पार्टी में वापस लिया जाए। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पार्टी नेतृत्व की ओर से किए गए सांगठनिक बदलावों पर छोटू सिंह ने सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता मानते हुए ये कड़ा कदम उठाया है।
जदयू कार्यालय में छोटू सिंह के समर्थकों का हंगामा
छोटू सिंह के निष्कासन से आहत उनके दर्जनों समर्थक पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर जुट गए। समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि उनके चहेते नेता को जल्द से जल्द पार्टी में बहाल किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय के बाहर भारी गहमागमी का माहौल देखने को मिला।
संजय झा के फैसले पर उठाए थे सवाल
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने संगठन में हाल ही में बदलाव किएथे।
जेडीयू की नई टीम के गठन पर छोटू सिंह ने खुले तौर पर असंतोष और सवाल खड़े किए थे क्योंकि उनको जगह नहीं मिली।
अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के इस हरकत को पार्टी नेतृत्व ने गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त रुख अपनाया।
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…