क्रिकेट टूर्नामेंट में आमंत्रित न किए जाने पर नाराज थे नेताजी, फाइनल मैच में पिच पर चलाया ट्रैक्टर

Updated on 20-04-2026 01:46 PM
जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां धरनगांव में एक स्थानीय नेता ने क्रिकेट टूर्नामेंट में आमंत्रित न किए जाने से नाराज होकर पिच पर ही ट्रैक्टर चला दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह नेता धरनगांव नगर परिषद के अध्यक्ष हैं। वह टूर्नामेंट में बुलाए न जाने पर आयोजकों से नाराज चल रहे थे।

टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान हंगामा

जानकारी के अनुसार, धरनगांव में एक एमएलए क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट के फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट आयोजकों की तैयारियां जोरों पर थी। टूर्नामेंट के खिलाड़ियों और दर्शकों में भी भारी उत्साह नजर आ रहा था। इसी दौरान क्रिकेट के स्टेडियम में एक ऐसी घटना घटी, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों के उत्साह पर पानी फिर गया। एक स्थानीय नेता ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर क्रिकेट स्टेडियम में ही घुसा दिया। इतना ही नहीं, नेताजी ने ट्रैक्टर के हल की मदद से क्रिकेट पिच को पूरी तरह से बर्बाद भी कर दिया। इसके बाद वह ट्रैक्टर लेकर आराम से चलते बने। खेल प्रेमियों में अब स्थानीय नेता को लेकर काफी गुस्सा है।

गुस्से में आकर उठाया यह कदम

इस घटना के बाद क्रिकेट आयोजकों ने खेलने के असुरक्षित हालात को देखते हुए मैच को रद्द कर दिया। इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद के अध्यक्ष ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
 29 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
 29 August 2026
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
 29 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
 29 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
 29 August 2026
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
 27 August 2026
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
 27 August 2026
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
 27 August 2026
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
Advt.