'सौतनों वाली लड़ाई नहीं', भारत चीन अमेरिका संग संबंधों पर बोला बांग्लादेश, चीनी कंपनी ने शुरू किया CEIZ का निर्माण

Updated on 01-08-2026 12:53 PM
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब हो रहे हैं। उन्होंने भारत, चीन और अमेरिका के साथ रिश्तों को लेकर कहा कि ये 'सौतनों वाली लड़ाई नहीं है।' खलीलुर रहमान की यह टिप्पणी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्गियो गोर की बांग्लादेश यात्रा के दौरान आई है। बांग्लादेश ने कहा है कि चीन के साथ रिश्ते बेहतर करने से भारत या अमेरिका के साथ रिश्तों को नुकसान नहीं होगा।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की यात्रा का मकसद अमेरिका-बांग्लादेश रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है। गोर की यात्रा बांग्लादेशी PM की बीजिंग यात्रा के बाद हो रही है और इसका मकसद देश को बेहतर ढंग से समझना है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने चीन के साथ गहरे होते रिश्तों के बीच भारत और अमेरिका के साथ रिश्तों पर देश का रुख स्पष्ट किया है।

सौतनों जैसी लड़ाई नहीं- खलीलुर रहमान

खलीलुर रहमान ने ढाका में पत्रकारों से कहा 'किसी भी देश के साथ हमारे रिश्ते दूसरे देश के साथ हमारे रिश्तों के लिए 'ज़ीरो-सम गेम' (एक की जीत, दूसरे की हार) नहीं हैं। हम कभी भी एक देश के साथ रिश्ते बनाने के लिए दूसरे देश के साथ अपने रिश्तों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। हर देश के साथ, हम अपने हितों को सुरक्षित रखेंगे और उन्हें आगे बढ़ाएंगे और रिश्ते बनाने में हमारी यही कोशिश रहती है।'

डॉ. रहमान ने आगे कहा कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की चीन यात्रा अच्छी रही और अगर PM भविष्य में भारत की यात्रा करते हैं तो वह भी 'बहुत अच्छी यात्रा' होगी। उन्होंने कहा 'सर्जियो गोर हमसे मिलने आए हैं और मैंने सेक्रेटरी रुबियो से भी मुलाकात की है। हम इन मुलाकातों के जरिए रिश्तों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। बांग्लादेश के संबंध सिर्फ एक देश से नहीं बल्कि कई देशों से हैं। यह पहली पत्नी और दूसरी पत्नी (सौतन) के बीच की लड़ाई नहीं है। ये रिश्ते हितों पर आधारित हैं और हम वहीं जाएंगे जहां हमारे हित होंगे।'

बांग्लादेश में चीन का आर्थिक, औद्योगिक निवेश

बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब चटगांव में चीनी आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्र (CEIZ) का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। यह देश में चीन का पहला राष्ट्रीय स्तर का औद्योगिक पार्क निवेश है जो एक दशक से ज्यादा की योजना के बाद साकार हुआ है।

इस प्रोजेक्ट को 'चाइना रोड एंड ब्रिज कॉर्पोरेशन' (CRBC) संभाल रही है जो एक सरकारी कंपनी है और अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग कॉन्ट्रैक्टिंग मार्केट में कदम रखने वाली चीन की शुरुआती बड़ी सरकारी कंपनियों में से एक है। CRBC दुनिया भर में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, निवेश और संचालन के काम में लगी हुई है और 'बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव' में एक अहम भागीदार और इसे लागू करने वाली संस्था है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.