सिंधु जल संधि पर भारत के एक्‍शन से रोया पाकिस्तान, UN में कहा- 'खतरे में 24 करोड़ लोगों की जिंदगी'

Updated on 16-07-2026 12:02 PM
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है। अमेरिकी समय के मुताबिक बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की एक मंत्री स्तरीय बैठक में पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत की शिकायत करते हुए अंतरराष्ट्रीय संधि की शर्तों का पालन करने का आग्रह किया।
संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक मंत्रिस्तरीय बैठक में पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसन इकबाल और उनके राजनयिकों ने आरोप लगाया कि भारत की तरफ से सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के 24 करोड़ लोगों की जल सुरक्षा और आजीविका खतरे में पड़ गई है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बोलते हुए अहसान इकबाल ने कहा 'जल सुरक्षा भी उतनी ही बुनियादी जरूरत है। छह दशकों से भी ज्यादा समय से सिंधु जल संधि शांतिपूर्ण सीमा-पार सहयोग का एक मॉडल रही है।'

पाकिस्तान का UN में क्या आरोप लगाए हैं?

  • पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने आरोप लगाए हैं कि सिंधु नदी तंत्र पाकिस्तान का लाइफलाइन है। देश की 90% खेती और 30% से ज्यादा बिजली इसी नदी प्रणाली पर टिकी है।
  • पाकिस्तानी मंत्री ने इसे भारत का 'गैर-कानूनी और एकतरफा' कदम बताया है। उनका तर्क है कि 1960 की इस संधि में किसी एक देश की तरफ से इसे निलंबित करने का कोई प्रावधान नहीं है।
  • पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत डेटा जैसे बाढ़ की चेतावनी और पानी के बहाव की जानकारी साझा नहीं कर रहा है और चेनाब नदी पर ऐसी परियोजनाएं बना रहा है जिससे पानी का रुख बदला जा सके।

आखिर भारत ने क्यों निलंबित की सिंधु जल संधि

  • भारत ने पिछले वर्ष अप्रैल महीने में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया था।
  • भारत ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या कर दी।
  • भारत ने आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था और मई महीने में पीओके और पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे।
  • भारत सरकार ने आतंकवाद को लेकर सख्त रूख अपनाया है और कहा है कि 'पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।'

भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड किए जाने को पाकिस्तान ने 'युद्ध की कार्रवाई' बताया है। पाकिस्तान के नेताओं और सैन्य अधिकारियों ने युद्ध तक की चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने स्पष्ट किया है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह, प्रामाणिक और अपरिवर्तनीय रूप से बंद नहीं करता तब तक यह संधि निलंबित ही रहेगी।

पाकिस्तान के 24 करोड़ लोगों पर क्यों मंडराया पानी का संकट?

  • वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता में करीब 65 वर्ष पहले भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी के जल को लेकर ऐतिहासिक समझौता हुआ था।
  • भारत अब पाकिस्तान के साथ नदियों के बहाव और मौसम से जुड़े बदलाव से जुड़े 'हाइड्रोलॉजिकल डेटा' शेयर नहीं कर रहा है। पाकिस्तान के लिए अब बाढ़, सूखा और खेती की योजना बनाना मुश्किल हो गया है।
  • भारत ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के अधिकारियों को नदियों के संयुक्त निरीक्षण के लिए भारत आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

सिंधु जल संधि के तहत पूर्वी नदियों जैसे रावी, ब्यास, सतलुज का पानी भारत को और पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम, चेनाब का पानी पाकिस्तान को आवंटित था। अब भारत पश्चिमी नदियों पर भी बांध, भंडारण और जलविद्युत परियोजनाएं बनाने के लिए स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.