पाकिस्तान का सिंधु सभ्यता से यूं नहीं जागा प्रेम, पानी के लिए सारा ड्रामा, इस्लाम की जगह भारतीय विरासत स्वीकारेगा?

Updated on 23-06-2026 01:23 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दो कौमी नजरिए की बात की थी। मुनीर ने कहा था कि हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग कौमें हैं और दोनों एक दूसरे से अलग हैं, इसलिए कभी साथ नहीं रह सकते। मुनीर ने यह तर्क बंटवारे की जिन्ना की थ्योरी को सही कहलाने के लिए दिया था। उन्होंने वही कहा था जो पाकिस्तान बनने के बाद उनके देश के स्कूलों में दशकों से पढ़ाया जाता रहा है।

भारत से नफरत का आलम यह रहा है कि पाकिस्तान में स्कूली छात्रों को बंटवारे के बाद से पढ़ाया जाता रहा है कि उसका इतिहास 712 ईस्वी में मुहम्मद बिन कासिम की सिंध जीत के बाद शुरू होता है। यही वजह है कि सिंधु सभ्यता के सबसे प्रमुख स्थलों हड़प्पा और मोहनजोदड़ों के पाकिस्तान में होने के बावजूद उन्हें उपेक्षित रखा गया। हालांकि, अब पाकिस्तान का प्यार इन प्राचीन स्थलों के लिए फिर से जागा है।

सिंधु सभ्यता से जुड़े मोहनजोदड़ों की खुदाई

पाकिस्तान ने सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख शहर मोहन जोदड़ो में नई खुदाई शुरू की है। यह खुदाई जून 2025 में शुरू हुई। लेकिन पाकिस्तान का इस प्राचीन सभ्यता का प्रेम अचानक से नहीं हुआ है। यह सिंधु जल संधि को लेकर उसे झेलने पड़ रहे संकट के बाद हुआ है। भारत ने पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था, जिसके बाद से पाकिस्तान घबराया हुआ है।

सिंधु सभ्यता से प्रेम के पीछे पाकिस्तान की चाल

पाकिस्तान अब सिंधु घाटी सभ्यता की विरासत का हवाला देकर खुद को सिंधु का मुख्य उत्तराधिकारी बता रहा है। वह सिंधु घाटी सभ्यता की कहानी का इस्तेमाल भारत को चुनौती देने और सिंधु नदी प्रणाली पर अपने दावों को मजबूत करने के लिए कर रहा है। इसका ताजा सबूत पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी का बयान है, जिसमें उन्होंने मोहन जोदड़ो और सिंधु घाटी सभ्यता का हवाला देते हुए दावा किया कि पाकिस्तान सिंधु का असली संरक्षक है।

पानी के लिए भारतीय विरासत पर जोर

बिलावल ने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता की वजह से पाकिस्तान का इस नदी पर रक्षक के तौर पर ऐतिहासिक अधिकार है। पाकिस्तान संधि को रोकने के भारत के फैसले की लगातार आलोचना कर रह है। बिलावल और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जैसे नेता तो भारत को युद्ध की धमकी दे रहे हैं। लेकिन सबसे अहम बदलाव अब पाकिस्तान का पुरानी विरासत की ओर लौटना है।

बिन कासिम के पहले के इतिहास पर जोर

पाकिस्तान के ऐतिहासिक नैरेटिव में अब तक मुहम्मद बिन कासिम की जीत के बाद से ही जोर दिया जाता रहा है, लेकिन हाल ही में इसने इस्लाम से पहले वाले अतीत की विरासत को उजागर करना शुरू किया है। पाकिस्तान की सरकार समर्थित डॉक्यूमेंट्री, सेमिनार और अंतरराष्ट्रीय आउटरीज प्रोग्राम सिंधु घाटी सभ्यता को पाकिस्तान की पहचान के एक मुख्य हिस्से के तौर पर पेश कर रहे हैं।
इसी अप्रैल में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने वर्ल्ड हेरिटेज डे पर एक संदेश में पाकिस्तान को सिंधु घाटी, मेहरगढ़ और गांधार सभ्यताओं का संगम बताया। हालांकि, इस बात पर अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कड़ी आपत्ति जताई और याद दिलाया कि गांधार का ज्यादातर मुख्य ऐतिहासिक इलाका आज के अफगानिस्तान में है।

पाकिस्तान का नया नैरेटिव पड़ेगा उल्टा

पाकिस्तान से आ रहे इन संदेशों का मकसद साफ है और इनसे नैरेटिव बनाने की चाल साफ नजर आती है। पाकिस्तान 5000 साल पुरानी नदी सभ्यता का वारिस बनकर कानूनी और जल-विज्ञान से जुड़े विवाद में ऐतिहासिक, सभ्यतागत और भावनात्मक पहलू जोड़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान का यह दांव भी उसके दावे को उलझा देता है। सिंधु घाटी सभ्यता की कुछ सबसे मशहूर जगहें भले आज के पाकिस्तान में हैं, लेकिन इसकी ज्यादातर ज्ञात जगहें भारत में हैं। भौगोलिक नजरिए से सभ्यता का ज्यादातर हिस्सा पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.