राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: आ गई आरक्षण के लॉटरी की तारीख, कांग्रेस-बीजेपी किन नेताओं को देगी प्राथमिकता?
Updated on
10-08-2026 01:13 PM
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो दिन आगे बढ़ गई है। पूर्व में 13 अगस्त को लॉटरी निकाला जाना तय था लेकिन कई जिला कलेक्टरों ने कार्य की व्यस्तता के चलते आग्रह किया था कि लॉटरी की तिथि को एकाध दिन आगे बढ़ाया जाए। ऐसे में लॉटरी की डेट अब 15 या 16 अगस्त तय होने वाली है।
लॉटरी निकलते ही चुनावी हलचल तेज
15 या 16 अगस्त को ओबीसी सहित अन्य सभी वर्गों की राजनैतिक प्रतिनिधित्व को लेकर जिलेवार लॉटरी निकाली जानी तय है। इसके बाद पूर्व में निर्धारित प्लान के मुताबिक 17 अगस्त को निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में चुनाव हलचल तेज होना लाजमी है। निकाय चुनाव में नामांकन के लिए करीब दस दिन का समय मिलेगा। इन दस दिनों में चुनावी उठापटक रहेगी।
सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता
निकाय और पंचायत चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने लगभग एक जैसा फार्मूला तय किया है। दोनों ही दलों के नेताओं का कहना है कि जो कार्यकर्ता फील्ड में सक्रिय रहे हैं, निकाय चुनाव में प्रतिनिधित्व का मौका देने में उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी। सक्रिय कार्यकर्ताओं पर राजनैतिक दलों की पहले से नजर है। कौन कितना एक्टिव है। इसकी रिपोर्ट भी जिला और प्रदेश नेतृत्व के पास है। ऐसे में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होते ही प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा।
दो चरण में होंगे निकाय चुनाव
निकाय चुनाव में सदस्य पदों के चुनाव दो चरण में होना प्रस्तावित है। पहले चरण का मतदान 6 सितंबर को और दूसरे चरण का मतदान 9 सितंबर को होने हैं। मतगणना की तारीख 11 सितंबर तय है। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। 20 सितंबर तक निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी।
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…