PoK में पाकिस्तानी सेना की गोली से मरा भारत में सक्रिय आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाला पूर्व SSG कमांडो, झटका

Updated on 31-07-2026 12:59 PM
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के स्पेशल सर्विसेज़ ग्रुप (SSG) के रिटायर्ड कमांडो और मिलिट्री एसेट था। लेकिन अब वो पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन का समर्थन कर रहा था।

फारूक खान हिज़्बुल मुजाहिदीन/हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (HUJI) का पूर्व आतंकी कमांडर था और बाद में वो PoJK में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) का नेता बन गया था। उसकी कल रात करीब 10 बजे मौत हो गई है। 27 जुलाई को मुजफ्फराबाद मार्च के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में वो घायल हो गया था। पहले वो भारत में आने वाले आतंकियों को ट्रेनिंग दिया करता था।

हिज़बुल के 'खालिद बिन वालिद' कैंप के मास्टरमाइंड का अंत

फारूक खान PoJK के पलंदरी का रहने वाला था। रिटायर होने से पहले वो 1960 से 1988 तक पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) में कमांडो था। रिटायरमेंट के बाद वो यासीन मलिक के नेतृत्व वाले जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) में शामिल हो गया और भारत के खिलाफ ऑपरेशन के लिए आतंकियों को ट्रेनिंग देने लगा। 1990 के दशक में JKLF के अलावा वो आतंकी संगठनों हिज़्बुल मुजाहिदीन और हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (HUJI) से भी जुड़ा था। वो हिज़्बुल मुजाहिदीन के 'खालिद बिन वलीद' ट्रेनिंग कैंप को चलाता था।

हालांकि 2003 के बाद फारूक खान ने हिज़्बुल मुजाहिदीन छोड़ दिया और अपना पूरा समय JKLF की गतिविधियों में लगाने लगे। यासीन मलिक जब भी PoJK जाता था फारूक से मिलता था। फ़ारूक़ खान PoJK में 9 जून से चल रहे पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल था। 27 जुलाई को उसे उस वक्त गोली लगी जब पीओके के लोग रावलाकोट से मुजफ्फराबाद के लिए रैली निकाल रहे थे और वो उसमें शामिल था। शहीद चौक पर जब पाकिस्तानी सेना ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की तो वो भी इसकी चपेट में आ गया था और बुरी तरह से घायल हो गया था।

आतंकवादी कैंप्स में फारूक खान की तस्वीरें

ओपन सोर्स इंटेलिजेंस OsintTV ने फारुक खान की तस्वीरें जारी की हैं जब वो आतंकवादी केन्द्रो में ट्रेनिंग दिया करता था। इन तस्वीरों में पाकिस्तान आर्मी के पूर्व SSG कमांडो मोहम्मद फारूक सुधन खान को आतंकवादी ट्रेनिंग कैंपों में देखा जा सकता है। तस्वीरों में फारूक सुधन खान को पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) के जंगलों में हथियारबंद रंगरूटों को ट्रेनिंग देते हुए दिखाया गया है।OsintTV ने तस्वीरें देने वाले सूत्र के हवाले से बताया है कि ये कैंप JKLF, JeM और LeT जैसे संगठनों से जुड़े थे और इनका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के लिए आतंकवादियों को तैयार करने में किया जाता था। ये तस्वीरें सबूत हैं कि पाकिस्तानी सेना किस तरह से भारत में आतंकवाद फैलाती थी।

PoJK में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सेना ने फारूक को मार डाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस संगठन के लिए उसने कभी काम किया था वही PoJK विरोध-प्रदर्शनों के दौरान उसके खिलाफ हो गया। जब वह ISI के राज खोलने लगा तो उसका मुंह बंद कर दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.