पटना में AI शिखर सम्मेलन में रोके जाने पर भड़के छात्र, DM-SSP के सामने जमकर हंगामा

Updated on 23-05-2026 02:15 PM
पटना: बिहार की राजधानी पटना में AI शिखर सम्मेलन के दिन जमकर हंगामा हुआ। बिहार AI शिखर सम्मेलन के दौरान छात्र भी वहां जाना जा रहे थे। लेकिन BPSC TRE 4 परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के हालिया रुख को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया।


बिहार AI शिखर सम्मेलन में छात्रों का हंगामा

बिहार AI शिखर सम्मेलन में एंट्री न मिलने से छात्र भड़क गए। दर्जनों की संख्या में छात्रों ने गेट पर ही हंगामा कना शुरू कर दिया। इस दौरान DM और SSP भी मौके पर ही मौजूद थे। हंगामे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाया। इसके बाद जाकर छात्र शांत हुए। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कराया है।

शुक्रवार को सीएम सम्राट ने की थी बड़ी घोषणा

इससे पहले शुक्रवार को ही सीएम सम्राट चौधरी ने BPSC TRE 4 अभ्यर्थियों के आंदोलन पर पर संज्ञान लिया था। इसी को लेकर उन्होंने शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक बुलाई और शुक्रवार को घोषणा की कि बिहार में अगले पांच वर्षों के दौरान एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह निर्णय पटना में आयोजित उच्च स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।

CMO की ओर से जारी किया गया था बयान

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगले पांच वर्षों में हर वर्ष कम से कम 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की दर से कुल एक लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि नियुक्तियों से संबंधित विज्ञापन प्रत्येक वर्ष जुलाई महीने में जारी किए जाएंगे। माना जा रहा 
है कि टीआरई 4 के लिए भी जुलाई से ही पहले ही विज्ञापन आ सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

नई नीति बनाने का भी निर्देश

सम्राट चौधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए एक नीति बनाने का निर्देश दिया गया है कि महिला शिक्षकों का तबादला उनके घर के निकटवर्ती पंचायत में और पुरुष शिक्षकों का तबादला उनके घर के निकटवर्ती प्रखंड में किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्दी की आपूर्ति ‘जीविका’ के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे समय पर वर्दी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
 29 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
 29 August 2026
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
 29 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
 29 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
 29 August 2026
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
 27 August 2026
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
 27 August 2026
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
 27 August 2026
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
Advt.