पार्टी सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से धड़का एकनाथ शिंदे का दिल, पीएम मोदी और अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे

Updated on 07-08-2026 01:00 PM
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। उद्धव ठाकरे गुट का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें शिवसेना पार्टी और सिंबल वापस मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना में ही उथल-पुथल मच जाएगी। हालात संभालने के लिए एकनाथ शिंदे अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं। शुक्रवार को हाल ही में ठाकरे ग्रुप छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हुए प्रधानमंत्री से नाश्ते पर मिले। इन सांसदों ने भी पहले अमित शाह से मुलाकात की थी।

'राजनीतिक दल-विधायी दल अलग नहीं'

महाराष्ट्र में शिवसेना के सिंबल और विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। गुरुवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की खंडपीठ ने यूबीटी नेता सुनील प्रभु की याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के अयोग्यता वाले फैसले को चुनौती दी गई है। कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने टिप्पणी की कि विधायी दल राजनीतिक दल से स्वतंत्र होकर कार्य नहीं कर सकता। चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को मान्यता देते समय विधायकों के बहुमत को आधार बनाकर गलती की। इस टिप्पणी के बाद यूबीटी सांसद संजय राउत ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भरोसा जताया कि धनुष-बाण वाला सिंबल उद्धव ठाकरे गुट को वापस मिल सकता है।

पीएम मोदी टटोल रहे हैं मूड

इस टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमाने लगी। सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने तुरंत दिल्ली में पीएम और गृहमंत्री से मुलाकात का वक्त मांगा। पीएम मोदी पहले ही ठाकरे खेमे से शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों से मुलाकात का वक्त दे चुके थे। GenZ आंदोलन के बाद देश भर में हालात का रिव्यू करने के लिए पीएम मोदी एनडीए के घटक दलों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। संभावना है कि प्रधानमंत्री मोदी आज की मीटिंग में एकनाथ शिंदे से महाराष्ट्र के हालात पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे कैबिनेट विस्तार में यूबीटी से आए सांसदों को शामिल करने का प्रस्ताव भी रख सकते हैं। बता दें महाराष्ट्र में एनसीपी में भी हालात बदल गए हैं। बिहार के बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद नए संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्थ पवार प्रशांत किशोर को चार्टर्ड प्लेन से मुंबई में सुनेत्रा पवार से मिलवाने लाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
 29 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
 29 August 2026
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
 29 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
 29 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
 29 August 2026
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
 27 August 2026
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
 27 August 2026
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
 27 August 2026
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
Advt.