'तेजस्वी का बिहार में मन नहीं लगता', यूरोप दौरे को लेकर शाहनवाज हुसैन का लालू के बेटे पर तंज
Updated on
11-08-2026 01:05 PM
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव के यूरोप दौरे पर तंज करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उनका मन बिहार में नहीं लगता है, इसीलिए वो विदेश भाग जाते हैं। बता दें, बांकीपुर उपचुनाव के शुरू होने से पहले ही तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ यूरोप के दौरे पर चले गए थे। बांकीपुर में मतदान होने से दो दिन पहले तेजस्वी बिहार लौटे थे और राजद प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया था। हालांकि चुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता की जमानत भी जब्त हो गई थी।
बिहार का दौरा करें तेजस्वी यादव: शाहनवाज हुसैन
बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इस दौरान तेजस्वी यादव को सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि लालू यादव के बेटे तेजस्वी को बिहार के सभी जिलों का दौरा करना चाहिए और जनता की समस्याओं को जानना चाहिए, समझना चाहिए। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव को विपक्षी नेता बने 100 दिन हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक बिहार के 10 जिलों का भी दौरा नहीं किया है।
राजद का भी अब एक्सपाइरी एज हो चुका है: बीजेपी
वहीं राजद के प्रकोष्ठ और इकाइयों के भंग करने पर बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाद हुसैन ने कहा कि हमने तो पटना में ही कहा था कि राजद का भी अब एक्सपाइरी एज हो चुका है। राजद से जनता का मोह भंग हो चुका है। ऐसे में राजद को ही अब भंग कर देना चाहिए, क्योंकि राजद का अब अस्तित्व नहीं है। कुछ लोग राजद से जुड़े हुए हैं, जो चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें जो वोट मिलता है, वो राजद के कोटे में गिना जाता है
'जंगल राज' स्थापित करने वाले लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाएंगे: शाहनवाज
वहीं तेजस्वी के बिहार सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद के लोगों ने बिहार में 'जंगल राज' स्थापित किया था। 'जंगल राज' वाले लोग अब लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाएंगे। तेजस्वी यादव के मुंह से ये शोभा नहीं देता है।
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…