इन्फ्लुएंसर ने कहा- 'मैं चोर खेड़ी गांव से हूं', मुंह छिपाकर हंसने लगे सीएम मोहन यादव; तुरंत बताया कैसे बदलेगा नाम
Updated on
17-07-2026 12:53 PM
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक युवा इन्फ्लुएंसर मनोज मीणा ने अपने गांव का नाम बताया। मनोज ने जैसे ही कहा कि वे 'चोर खेड़ी' गांव के रहने वाले हैं, तो यह सुनकर एक पल के लिए मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके तुरंत बाद सीएम ने मंच से ही इस गांव का नाम बदलने का भरोसा दिया।
इन्फ्लुएंसर मनोज मीणा ने मुख्यमंत्री को बताया कि कागजों में उनके गांव का नाम 'संजय ग्राम' कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद आम बोलचाल में लोग आज भी इसे 'चोर खेड़ी' ही बुलाते हैं। मनोज ने सीएम से सीधे गुहार लगाते हुए कहा, 'अब आप बोल दीजिए, अगर बदल सकता है तो बदल जाएगा।'
मुख्यमंत्री ने समझाया नाम बदलने का नियम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मनोज की बात का जवाब देते हुए कहा कि इसका नाम किसी भगवान के नाम पर रख लो। इसके साथ ही उन्होंने नाम बदलने की पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि अपनी गांव की पंचायत से एक प्रस्ताव बनाकर तहसील भेजें। इसके बाद तहसील से यह प्रस्ताव कलेक्टर के पास आएगा और फिर गांव का नाम आधिकारिक रूप से बदल दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि ग्रामीण जो भी नाम चाहेंगे, वही नाम रख दिया जाएगा।
'अजीब नाम वाले अन्य गांव भी बदलवाएं अपना नाम'
इस वाकये के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से आए इन्फ्लुएंसर्स से भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश के अन्य किसी भी गांव का नाम इस तरह का अजीब या आपत्तिजनक हो, तो वे भी इसी प्रक्रिया के तहत अपने गांव का नाम बदलवा सकते हैं।
इन्फ्लुएंसर्स को मिलेगी सरकार की मदद
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से सरकार की मदद करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता युवा, नारी, किसान और गरीब वर्ग का सशक्तिकरण करना है। इसलिए सभी इन्फ्लुएंसर्स सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित इंफॉर्मेटिव वीडियो और रील्स बनाएं ताकि आम लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके।
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…