विपक्ष की कुर्सी बचाने की जद्दोजेहदः प्रशांत किशोर के खौफ और सियासी झटकों से 'सुपर एक्टिव' हुए तेजस्वी

Updated on 22-08-2026 12:19 PM
पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो नई राजनीतिक हलचल मचाई है उन पर गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस के सुंदरकांड के दोहे की यह पंक्ति- 'भय बिनु होइ न प्रीति', काफी सटीक बैठती है। इतना तो मानना होगा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज कर राजनीति का काफी भला किया है। बीजेपी के ओवर कॉन्फिडेंस को औकात दिखाई तो राष्ट्रीय जनता दल के युवराज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मन के भीतर यह डर भी पैदा कर दी कि विपक्ष की कुर्सी भी उनके लिए सुरक्षित नहीं है। जानिए तेजस्वी यादव के उस भय को जिसने उन्हें ओवर एक्टिव कर दिया।

पारिवारिक दूरिया खत्म कर मजबूत हो रहे हैं तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब यह समझने लगे हैं कि उनके समर्थक पारिवारिक मतभिन्नता नहीं चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने इस और कदम बढ़ाया भी। बिहार बंद और नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दौरान तेज प्रताप भी उनके साथ हो लिए। सम्राट सरकार ने तेजप्रताप को प्रदर्शनकारियों को उकसाने और हिंसा के आरोप में 25 जुलाई 2026 की रात पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बाद में अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। तब तेजस्वी यादव का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने सम्राट सरकार को चेतावनी दी कि कल तक मेरे भाई तेजस्वी यादव और गिरफ्तार किए गए कई छात्रों को आरोप मुक्त कर नहीं छोड़ा गया तो बड़े आंदोलन झेलने को सरकार तैयार रहे। और जब तेजस्वी यादव ने सिवान एके 47 मामले में जब लोकभवन मार्च निकाला तो सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया तो बड़े भाई तेजप्रताप ने सरकार से तेजस्वी को छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि नहीं छोड़ा तो सरकार बड़ा आंदोलन झेलने को तैयार रहे।

गर्दनीबाग को जंतर मंतर बनाने की जद्दोजेहद

राष्ट्रीय जनता दल के युवराज तेजस्वी यादव इन दिनों राजनीतिक दाव पेंच के साथ ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। उनकी निगाह सीएम सम्राट चौधरी सरकार की हर उस गलत कदम को या यों कह ले जनता के क्षोभ को पकड़ना शुरू कर दिया है। और वे सरकार के विरुद्ध आक्रोशित जनता के साथ खड़े होने की कोशिश करने लगे हैं। तेजस्वी यादव ने इधर ऐसे ऐसे कई दृश्य बनाए हैं जो उन्हें विपक्ष की भूमिका के प्रति सचेत होंने की वकालत करता है।

शुक्रवार गर्दनीबाग पहुंचे तेजस्वी

तेजस्वी यादव शुक्रवार(21अगस्त) को पुनः पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन देने पहुंच गए। पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से तेजस्वी मिले। उन्हें आश्वासन दिया कि वे आपकी लड़ाई के साथ हैं। आपकी जो भी मांगे हैं उन्हें सम्राट सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस छात्र विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी यहां पहुंचा हूं। तेजस्वी ने युवाओं को भरोसा दिया है कि उनकी हर मांग सरकार को मानने पर मजबूर करेंगे।
बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव हारने के बाद यह दूसरी बार है जब तेजस्वी यादव गर्दनीबाग दूसरी बार पहुंचे। पहली बार (18 अगस्त 2026) वे गर्दनीबाग पहुंचे। 18अगस्त को तेजस्वी यादव ने धरनास्थल पर पहुंचकर बीपीएससी टीआरई और अन्य भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की मांगें सुनीं और उनका समर्थन किया। यह हाल के दिनों में पहली बार देखा गया कि तेजस्वी यादव ने जमीन पर धरना दे रहे छात्रों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनीं और अधिकारियों को फोन से हड़काया।

सिवान एके 47 मामले पर गरजे

सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा एके-47 से फायरिंग के मामले पर भी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव सम्राट सरकार पर हमलावर रहे। आरजेडी नेताओं ने लोकभवन मार्च निकाला। यह मार्च इतना प्रभावशाली था कि पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल तक करना पड़ा। तेजस्वी यादव समेत कई राजद नेताओं ने गिरफ्तारियां दीं। तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर हमले भी किए। नतीजतन छात्रों पर गोली चलाने और एके-47 का इस्तेमाल करने वाले सिपाही को निलंबित किया गया। अधिकारियों का तत्काल तबादला भी किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
 29 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
 29 August 2026
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
 29 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
 29 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
 29 August 2026
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
 27 August 2026
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
 27 August 2026
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
 27 August 2026
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
Advt.