तैयार है योगी-सम्राट और शुभेंदु कवच, क्राइम कंट्रोल का 'त्रिदेव फॉर्मूला', नीतीश के पुराने बयान अब मौजू नहीं
Updated on
23-06-2026 01:20 PM
पटना: बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों एनकाउंटर को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध मुद्दा बनाया जा रहा है। इस बयान को इस कदर सोशल मीडिया पर प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है कि जैसे वो हाल का बयान हो और सम्राट चौधरी के बारे में नीतीश की राय हो। ये अलग बात है कि वो बयान पुराना है। बिहार की वर्तमान राजनीति और नीतीश कुमार के पुराने बयान को अगर देखा जाए तो वो अब एक दूसरे से मेल नहीं खाते।
नीतीश कुमार का बयान क्यों प्रभावी नहीं ?
राज्य के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने जब यह बयान दिया था तब वे महागठबंधन की सरकार में थे। इनकी सरकार को तब उसी राजद का साथ मिला था जिसके शासन को कभी जंगलराज कहा गया था। नीतीश कुमार ने दो बार राजद के समर्थन से सत्ता की कुर्सी थामी थी। पहली बार बिहार में 'महागठबंधन' की सरकार (नवंबर 2015 से जुलाई 2017 तक) और दूसरी बार (अगस्त 2022 से जनवरी 2024 तक) बनी थी। एनकाउंटर वाला बयान अप्रैल 2023 में आया था। यह वह समय था जब उत्तरप्रदेश में अतीक अहमद एवं उसके गैंग के प्रभाव से मुक्त होने का संघर्ष पुलिस प्रशासन के स्तर पर चल रहा था। तब नीतीश कुमार ने सवाल उठाया था कि कोई सरेंडर करना चाहे तो पुलिस उसे गोली कैसे मार सकती है? उनके अनुसार, अपराधियों को सजा देने का अधिकार सिर्फ कोर्ट को है, पुलिस को नहीं। किसी को भी गोली मार देने का कोई नियम नहीं है और यह कानून सम्मत नहीं है। दोषी करार होने पर सजा का फैसला केवल अदालत करती है, पुलिस नहीं।
इधर बिहार में बढ़ा था क्राइम, उठने लगे थे सवाल
अपराध नियंत्रण को ले कर बिहार प्रयोगस्थली बन चुका है। अपराध मुक्त समाज बिहार के विकास के लिए कितना जरूरी है, यह 90 के दशक वाले राज्य की वीभत्स तस्वीर से समझा जा सकता है। यह बिहार ही है जिसके बारे में उच्च न्यायालय ने जंगलराज वाली टिप्पणी की थी। अपराध नियंत्रण जरूरी है. यह सुशासन और विकास चुनने वाली जनता की पहली पसंद है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नीतियां भी अपराध नियंत्रण को ले कर सख्त हुई है। सम्राट चौधरी की इस नीति के पहले भी नीति बनी। और वह नीति थी नीतीश कुमार की जिसका मूल मंत्र था अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस। बिहार में पिछले दिनों बिहार में बढ़ते अपराध ने एनडीए की सरकार को कठघरे में करने का काम किया था।
अपराध नियंत्रण और सम्राट मॉडल
अपराधियों के बढ़े मनोबल के चलते कई बार काफी हृदय विदारक तो कभी विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आईं। ऐस में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने नीतीश मॉडल और योगी मॉडल था। पर सम्राट चौधरी ने लीक से हटकर खुद के मॉडल सम्राट मॉडल पर भरोसा किया। इस मॉडल में अपराधियों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं थी। इस मॉडल में सिर्फ इतना भर विशेष था कि एनकाउंटर को प्रमुखता से अपराध नियंत्रण का मजबूत हिस्सा बनाया गया। जहां गोली का जवाब गोली एक मजबूत सलाह थी और पुलिस प्रशासन को किसी भी तरह के दवाब से मुक्त, या कह सकते हैं खुली छूट दी। आक्रामक भाषा के रथ पर सवार होते यह भी कह डाला कि अपराधियों का गया में पिंड दान कर दें। पर ऐसा नहीं कि आर्म्स एक्ट के तहत अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो! न ही अपराधियों का स्पीडी ट्रायल कर जेल भेजने की प्रक्रिया का पालन न हो, ऐसा भी नहीं।
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार की छह सदस्यीय हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने सार्वजनिक परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक संगठनों…
नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चाविंडा देवी में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते…
आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर की ठार रामदास में बुधवार को शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों से…
चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जसीसी) के सभी 15 जोन में विकास परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी करने और शहर भर में कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…