भारत का दोस्‍त क्‍यों कर रहा पाकिस्‍तान की तारीफ? पुतिन के करीबी की इस्लामाबाद को शुभकामनाएं, बड़ा बयान

Updated on 16-04-2026 02:15 PM
मास्को: क्रेमलिन के प्रवक्ता और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने ईरान-अमेरिका संघर्ष और दुनिया में उर्जा संकट पर बात की है। उन्होंने होर्मुज की नाकेबंदी पर चिंता जताते हुए इसे दुनिया में आने वाले एक बड़े संकट की आहट कहा है। पेस्कोव ने ईरान संघर्ष में पाकिस्तान की भूमिका को भी सराहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरह से ईरान और अमेरिका में मध्यस्थता की है, उसे रूस अच्छी नजर से देखता है। रूस की ओर से पाकिस्तान की तारीफ ध्यान खींचती है क्योंकि मॉस्को के संबंध ऐतिहासिक रूप से इस्लामाबाद नहीं बल्कि दिल्ली से रहे हैं।

पाकिस्तान ने बीते हफ्ते अमेरिका और ईरान की बातचीत की मेजबानी की है। एक बार फिर जल्दी ही पाकिस्तान में वार्ता हो सकती है। इस पर पेस्कोव ने कहा, 'हम अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए माहौल और वातावरण बनाने में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना करते हैं। रूस यह कामना करता है कि इस्लामाबाद में आगामी बातचीत सफल रहे और यह संघर्ष खत्म हो।'

'रूस में रख दें ईरान का यूरेनियम'

इंडिया टुडे से बातचीत में ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम की कस्टडी लेने के रूस के प्रस्ताव पर पेस्कोव ने जवाब दिया है। दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह प्रस्ताव काफी समय पहले दिया था कि हम ईरान का संवर्धित यूरेनियम को अपनी जमीन पर लेने के लिए तैयार है।
पेस्केव ने कहा कि ईरान के यूरेनियम पर रूस का प्रस्ताव एक अच्छा समाधान हो सकता था लेकिन अमेरिकी पक्ष ने इसे खारिज कर दिया। फिलहाल ईरानी संवर्धित यूरेनियम को रूस भेजने का प्रस्ताव शायद बातचीत में नहीं है। हालांकि रूस का रुख इस पर आज भी खुला है। संबंधित देशों को इसकी जरूरत पड़ती है तो हम तैयार हैं।

हमारा ईरान के साथ सहयोग: पेस्कोव

पेस्कोव ने यह साफ किया है कि परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में रूस और ईरान का सहयोग है। उन्होंने कहा, ' हम वहां एक परमाणु संयंत्र बना रहे हैं, ये बुशेहर में है। हम ईरान में शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा तकनीकें लाने और उस देश की अर्थव्यवस्था में एक अलग क्षेत्र बनाने में पूरी तरह से शामिल हैं। यही परियोजना भारत में भी चल रही है।'

रूसी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका की ओर से ईरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाया जाता रहा है। ईरान ने साफ किया है कि उसका परमाणु हथियार बनाने का कोई लक्ष्य नहीं है। इस क्षेत्र की जिम्मेदार अंतर्राष्ट्रीय संस्था है IAEA है। IAEA की ओर से सबसे ज्यादा निरीक्षण किए जाने वाले देशों में से एक ईरान रहा है।

भारत हमारा खास सहयोगी: पेस्कोव

भारत और दुनियाभर में उर्जा संकट पर दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूस नई दिल्ली को अपनी लंबी अवधि की रणनीति के केंद्र में देखता है। भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है एनर्जी संकट में भारत से दूरी बनाने का रूस का कोई इरादा नहीं है। जरूरत पड़ी तो रूस सप्लाई बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पेस्कोव ने यह माना है कि ईरान में संघर्ष रुकने पर भी खाड़ी क्षेत्र से बाधित आपूर्ति की भरपाई तुरंत नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र के तेल उत्पादन का एक-तिहाई हिस्सा बाजार से बाहर हो गया है। इसकी भरपाई रातों-रात नहीं की जा सकती है। तेल बाजार को फिर से संतुलित होने में निश्चित ही कुछ समय लगेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत से सिंधु जल संधि के तहत तकनीकी बातचीत और पानी से जुड़े डेटा को शेयर करने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का…
 29 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ से अब 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोगों का अभी तक…
 29 August 2026
लंदन: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत ने कॉमनवेल्थ देशों से कहा कि यह गलत है कि जिन औद्योगिक देशों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में दो सदियां लगीं वे अब…
 29 August 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर लगातार रो रहा है। पाकिस्तान के नेता और डिप्लोमेट्स लगातार इस मामले को इंटरनेशनल बनाने में जुटे हैं जबकि भारत ने साफ शब्दों…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल में बुधवार सुबह आए जलसैलाब ने कुछ ही समय में भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले से शुरू हुई बाढ़ भोटेकोशी नदी में तेजी…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर की मौत के बाद हालात फिर से बिगड़ गये हैं। पीओके की पुलिस ने बताया…
 27 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है 'हिमालय में जो कुछ भी पिघलता है वह समुद्र के जलस्तर को बढ़ाता है।' उन्होंने हिमालय के नाजुक पर्यावरण से…
 27 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात अब पाकिस्तानी सेना के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को…
 27 August 2026
न्‍यूयॉर्क: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क में कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी के विरोध करने पर अमेरिकी हिंदू भड़क उठे हैं। द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)…
Advt.