बढ़ता ही जा रहा है सीएमआर ग्रीन का जीएमपी, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Updated on 08-06-2026 03:07 PM
मुंबई: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एक अच्छा आईपीओ आया तो निवेशक टूट पड़े। तभी तो यह 127 गुना से भी ज्यादा ओवरसब्सक्राइब हो गया। आप तो समझ ही गए, हम बात कर रहे हैं सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज (CMR Green Technologies) के आईपीओ की। जिन्होने इसमें अप्लाई किया है वे जानना चाहते हैं कि उन्हें शेयर मिला है या नहीं। आप भी अलॉटमेंट स्टेटस जानना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं तरीका।

शेयरों का अलॉटमेंट कब?

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ पिछले सप्ताह 3 से 5 जून तक खुला था। इसमें अलॉटमेंट आज यानी सोमवार, 8 जून को तय किए जाने की संभावना है। इसके 10 जून को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है। एक बार जब शेयर अलॉटमेंट का अनुपात तय हो जाएगा तो आप इसे नीचे बनाए गए तरीकों से जांच सकते हैं।

झोली भर कर मिले हैं आवेदन

इस आईपीओ को खूब आवेदन मिले हैं। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक आवेदन करने के अंतिम दिन सीएमआर ग्रीन का आईपीओ 124.04 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था। इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 25.03 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था तो नॉन-इंस्टीच्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा 172.35 गुना। क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा तो 270.46 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था।

अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ आवंटन स्थिति ऑनलाइन बीएसई और एनएसई की वेबसाइटों के माध्यम से चेक की जा सकती है। इसके साथ ही इस पब्लिक इश्यू के रजिस्ट्रार की आधिकारिक साइट पर भी अरप इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा।

बीएसई पर कैसे चेक करें

  • सबसे पहले बीएसई की वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करें https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
  • फिर इश्यू टाइप में ‘Equity’ को चुनें
  • उसमें आप ‘CMR Green Technologies Limited’ का नाम चुनें
  • फिर अपना आवेदन संख्या या PAN डालें
  • ‘I am not robot’ पर वेरीफाई करें और ‘Search’ पर क्लिक करें
  • आपको कितने शेयर मिले हैं यह स्क्रीन पर आ जाएगा।

एनएसई पर कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आप एनएसई की वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
  • वहां ‘Equity and SME IPO bids’ को चुनें
  • इसके बाद ‘CMR Green Technologies Limited’ को चुनें
  • इसके बाद आप अपना पैन या आवेदन संख्या डालें
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर आ जाएगा कि आपको कितने शेयर मिले

रजिस्ट्रार की साइट पर कैसे चेक करें

CMR Green Technologies के IPO के रजिस्ट्रार Kfin Technologies हैं
इसकी वेबसाइट पर जाने के लिए https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं
वहां ‘CMR Green Technologies Limited’ का आईपीओ चुनें
वहां अपना आवेदन संख्या, डीमैट अकाउंट नंबर या पैन डालें
कैपचा कोड डाल कर Submit बटन पर क्लिक करें
इसके बाद पता चल जाएगा कि कितने शेयर आपको अलॉट हुए

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.