FACT से लेकर RCF तक... पुतिन के एक आदेश से उछल गए ये भारतीय शेयर, आखिर क्या कहा रूसी राष्ट्रपति ने?

Updated on 25-08-2026 04:35 PM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट का दौर रहा। वहीं फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से भारत को खाद यानी फर्टिलाइजर की निर्बाध सप्लाई जारी रखने का भरोसा दिए जाने के बाद फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में खरीदारी बढ़ गई।

फर्टिलाइजर शेयरों में यह तेजी ऐसे समय आई है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर खाद और उसके कच्चे माल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। वहीं प्रमुख कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भारत में NP/NPK फर्टिलाइजर के उत्पादन और आयात पर भी पड़ा है। उत्पादन और आयात में गिरावट से मौजूदा खरीफ सीजन में किसानों के लिए पोषक तत्वों की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ी थी।

किन कंपनियों के शेयर में आई तेजी?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के फैसले के बाद फर्टिलाइजर कंपनियों के कुछ शेयरों में करीब 13% तक की तेजी दर्ज की गई। मंगलवार दोपहर 2:30 बजे तक कंपनियों के शेयर में तेजी इस प्रकार रही:

  • फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (FACT) का शेयर 17 फीसदी से ज्यादा तक उछल गया। दोपहर 2:30 बजे यह शेयर 13 फीसदी की तेजी के साथ 886 रुपये पर था।
  • राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) के शेयर में करीब 9 फीसदी तक की तेजी आई। दोपहर 2:30 बजे यह शेयर 4.75% की तेजी के साथ 124.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
  • Paradeep Phosphates का शेयर दिन में 7 फीसदी से ज्यादा तक उछल गया। दोपहर 2:30 बजे यह शेयर करीब 7 फीसदी की तेजी के साथ 159.80 रुपये पर था।
  • Chambal Fertilisers & Chemicals के शेयर में दिन में करीब 4 फीसदी तक की तेजी आई। दोपहर 2:30 बजे यह शेयर मामूली गिरावट के साथ 430 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

रूस ने दिया खाद सप्लाई का भरोसा

रूस ने सोमवार को भारत को ऊर्जा और फर्टिलाइजर की सप्लाई लगातार जारी रखने का भरोसा दिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.