सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

Updated on 21-04-2026 02:27 PM
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,545 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज यह 2,50,428 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,335 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,210 रुपये तक गिर गई।

सुबह 9.15 बजे यह 1,968 रुपये यानी 0.78 फीसदी गिरावट के साथ 2,50,577 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाली चांदी 1,53,943 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 153800 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 218 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,725 रुपये तक आई। सुबह 9.20 बजे यह 150 रुपये यानी 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 1,53,793 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सर्राफा कीमत

सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,55,280 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोने में भी 10 रुपये की गिरावट आई है और 1,42,340 रुपये पर है। 18 कैरेट भी 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,16,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी में 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है और यह 2,74,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

दिल्ली का रेट

राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। खुदरा कारोबारियों और स्टॉकिस्ट की खरीदारी से ऐसे हुआ। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, सोमवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2.57 लाख रुपये प्रति किलो थी। वहीं, सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को बाजार बंद होने के समय 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.