NPS ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ 30 दिनों में सुलझेगी हर शिकायत, बदलने वाले हैं नियम

Updated on 23-05-2026 02:32 PM
नई दिल्ली: अगर आपकी नेशनल पेंशन सिस्टम ( NPS ) से जुड़ी कोई शिकायत है, तो अब उसके जल्दी सुलझने की उम्मीद बढ़ गई है। पेंशन रेगुलेटर PFRDA की ओर से हाल ही में जारी एक ड्राफ्ट में शिकायत निपटारे की प्रक्रिया में बड़े बदलावों का सुझाव दिया है। इन प्रस्तावित बदलावों के बाद एनपीएस की शिकायतों को सुलझाने में लगने वाला समय घटकर पहले के सिर्फ मुकाबले एक-चौथाई रह सकता है।

पेंशन बॉडी का मकसद है कि एनपीएस की शिकायतों को 7 से 30 दिनों के भीतर सुलझा लिया जाए। PFRDA ने शिकायतों को बंद करने और अपील दायर करने की समय-सीमा भी छोटी कर दी है। शिकायत बंद करने पर जवाब देने का समय 45 दिन से घटाकर 30 दिन कर दिया गया है। वहीं, अपील करने के लिए मिलने वाला समय भी अब घटाकर 30 दिन कर दिया गया है।

क्या हटेगा NPS ट्रस्ट?

एक मुख्य सुझाव यह है कि शिकायत आगे बढ़ने के दूसरे लेवल (Level 2) से NPS ट्रस्ट की भूमिका को हटा दिया जाए। प्रस्तावित नए ढांचे के तहत, लेवल 2 पर आने वाली शिकायतों को अब NPS ट्रस्ट के बजाय PFRDA का शिकायत सेल सीधे हैंडल करेगा।

क्या होगा फायदा

रेगुलेटर के मुताबिक इस बदलाव से निगरानी बेहतर होगी और रेगुलेटर जरूरत पड़ने पर जल्दी दखल दे सकेगा। हालांकि, इससे बीच की संस्थाओं की जिम्मेदारी या लोकपाल के फैसले लेने के अधिकार में कोई बदलाव नहीं होगा।

मकसद क्या है?

  • सब्सक्राइबर्स की शिकायतों का तेजी और तय समय में निपटारा करना।
  • शिकायत सुलझाने में शामिल संस्थाओं की जवाबदेही बढ़ाना।
  • पूरे सिस्टम को आज के बेहतर सर्विस स्टैंडर्ड और तौर-तरीकों के हिसाब से ढालना।
  • सब्सक्राइबर्स के हितों की सुरक्षा के सिस्टम को और मजबूत करना।
  • PFRDA की ओर से शुरुआती दौर में ही सीधी निगरानी रखना।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.