Google का मेगा प्लान, भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर और ड्रोन बनाएगी कंपनी, करोड़ों रुपये का होगा निवेश

Updated on 09-05-2026 12:31 PM
नई दिल्ली: इंटरनेट कंपनी गूगल ( Google ) भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर और ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गूगल के अधिकारियों के साथ बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए वैष्णव ने लिखा कि गूगल भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्वर व ड्रोन के निर्माण में निवेश के अवसरों पर विचार कर रहा है।

गूगल की भारत के लिए महा-योजना

  • गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में इस वर्ष के कुल पूंजीगत व्यय (Capex) में 185 अरब डॉलर की वृद्धि की घोषणा की है, जिसका एक बड़ा हिस्सा AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित होगा।
  • गूगल ने हाल ही में विशाखापत्तनम में 15 अरब डॉलर (करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये) के निवेश की योजना की घोषणा की थी। इस परियोजना के तहत गिगावाट-स्केल AI इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा।
  • इस प्रोजेक्ट के तहत तीन डेटा सेंटर कैंपस वाला भारत का पहला गीगावाट-स्केल AI हब बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने लगभग 600 एकड़ जमीन आवंटित की है।

अडानी और एयरटेल के साथ प्रोजेक्ट

गूगल का यह प्रोजेक्ट AdaniConneX और Nxtra by Airtel के साथ साझेदारी में विकसित किया जा रहा है। अप्रैल 2026 में हुए 'गूगल क्लाउड नेक्स्ट' समिट में सुंदर पिचाई ने स्पष्ट किया था कि कंपनी के मशीन लर्निंग संसाधनों का 50% से अधिक हिस्सा विशेष रूप से क्लाउड बिजनेस के लिए समर्पित होगा।

भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण में दुनिया का भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बनकर उभर रहा है। उन्होंने वैश्विक टेक कंपनियों से अपील की है कि वे अपने सर्वर, GPU और चिप्स का निर्माण भारत में ही करें।

गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने इस प्रोजेक्ट को भारत के AI-आधारित भविष्य के लिए टर्निंग पॉइंट बताया। वहीं गूगल क्लाउड ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर के उपाध्यक्ष बिकाश कोली ने कहा कि यह AI हब भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक AI अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.