सरकार का प्लान फेल? समय से पहले गन्ने की पेराई शुरू नहीं कर पाएंगी मिलें, सस्ती चीनी का बढ़ेगा इंतजार
Updated on
14-08-2026 01:01 PM
नई दिल्ली: देश की अधिकतर चीनी मिलों की ओर से चीनी के पेराई सत्र (Crushing Season) को 15 दिन पहले, यानी अक्टूबर में ही शुरू करने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। चीनी की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों पर लगाम लगाने के लिए उद्योग संगठनों ने सरकार से पेराई समय से पहले शुरू करने का वादा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा होना मुश्किल दिख रहा है।
पेराई सत्र को जल्दी शुरू करने में सबसे बड़ी रुकावट मजदूरों की कमी है। गन्ने की कटाई करने वाले मजदूर आमतौर पर नवंबर में दिवाली के आसपास ही अपने घरों से निकलते हैं। महाराष्ट्र में गन्ना कटाई मजदूरों के नेता गहिनी ठोर पाटिल के मुताबिक, मजदूर नवंबर के पहले सप्ताह से पहले अपने गांव से नहीं निकल पाएंगे। देश में गन्ने की कटाई में मशीनों का इस्तेमाल बढ़ा है, लेकिन अभी भी यह इतना ज्यादा नहीं है कि मजदूरों की कमी को पूरा किया जा सके।
क्यों उठा था जल्दी पेराई का मुद्दा?
देश में चीनी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सरकार ने स्टॉक लिमिट और फिजिकल चेकिंग जैसे कई कदम उठाए, फिर भी कीमतें काबू में नहीं आईं। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इसके बाद इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) और नेशनल कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज फेडरेशन ने सरकार को पत्र लिखकर पेराई 10 से 15 दिन पहले शुरू करने का आश्वासन दिया था।
सरकार की तरफ से इंसेंटिव की पेशकश
चीनी मिल अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार ने मिलों को समय से पहले पेराई शुरू करने के लिए कई इंसेंटिव देने पर चर्चा की थी। इनमें अक्टूबर में बनी पूरी चीनी बेचने की छूट या अधिक सेल्स कोटा आवंटित करना शामिल था।
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…