25,000 कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए खरीदी ग्रुप कैंसर केयर पॉलिसी, किसने की है देश में यह पहल?

Updated on 31-07-2026 01:17 PM
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए अलग से टॉप-अप कवर दिया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में साधारण इंश्योरेंस का पैसा बहुत जल्दी खत्म हो जाता है।

ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को 3 से 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस देती हैं, लेकिन कैंसर का इलाज अक्सर इससे कई गुना महंगा होता है। यह नया टॉप-अप कवर तब काम आता है जब पुरानी पॉलिसी के पैसे खत्म हो जाते हैं। साथ ही, यह कैंसर के उन इलाजों का भी खर्च उठाता है जो साधारण पॉलिसी में शामिल नहीं होते।

किसने की है पहल?

एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया (AstraZeneca) देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने अपने करीब 25,000 कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए ग्रुप कैंसर केयर पॉलिसी खरीदी है। यह पॉलिसी उनके पहले से चल रहे मेडिकल इंश्योरेंस के ऊपर एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी। इस खास पॉलिसी को हाउडन इंडिया इंश्योरेंस ब्रोकर्स ने एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी के साथ मिलकर तैयार किया है। यह पुरानी पॉलिसी की जगह नहीं लेगी, बल्कि उसे और मजबूत बनाएगी।इसकी खासियत यह है कि यह बाजार में मिलने वाली आम कैंसर पॉलिसियों से अलग है। इसे खासतौर पर कंपनियों के लिए बनाया गया है। इसलिए यह उन कर्मचारियों को भी कवर देती है जिन्हें पहले से कोई बीमारी है।

देश में अपनी तरह की पहली पॉलिसी

Howden इंडिया के सीईओ अमित अग्रवाल ने TOI को बताया कि कंपनियों का साधारण इंश्योरेंस कैंसर जैसी बड़ी चुनौती के लिए काफी नहीं है। शुरुआत में कंपनियां कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस देती थीं। आज यह सैलरी पैकेज का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि अब हम देख रहे हैं कि कंपनियां ओपीडी (OPD) और वेलनेस पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।
अगर किसी कंपनी में 100 कर्मचारी हैं, तो अस्पताल में भर्ती होने वाली सुविधा का फायदा सिर्फ 9 या 10 लोग ही उठा पाते हैं, जबकि ओपीडी की जरूरत साल भर में 50-60% लोगों को पड़ती है। भारत में इस तरह की यह पहली पॉलिसी है।

अमित अग्रवाल के मुताबिक, इस पॉलिसी की सही कीमत और इसके लंबे समय तक चलने का अंदाजा तब लगेगा जब कम से कम 100 कंपनियां इसे अपना लेंगी और 12 से 24 महीनों तक के दावों का अनुभव मिल जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाले…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में संपत्ति के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर होने वाले कानूनी विवादों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने की जिम्मेदारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को है। इस कंपनी ने सीएनजी के दाम में 3.89 रुपये…
 29 August 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के साथ अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ…
 29 August 2026
नई दिल्ली: देश में इथेनॉल को बढ़ावा देने से चीनी के बाद अब दूध भी असर दिखाई देगा। दरअसल, मुंबई में दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई…
 27 August 2026
नई दिल्ली: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारत से गुड्स का एक्सपोर्ट इस फाइनेंशियल ईयर में $200 बिलियन पहुंच गया है। 21 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक…
 27 August 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया का बढ़ता घाटा सिंगापुर के लिए भी सिरदर्द बन गया है। इसकी गूंज सिंगापुर की संसद तक पहुंच सकती है। एयर इंडिया…
 27 August 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग (HFT) कंपनियां इंटर्न्स को रेकॉर्ड तोड़ पैसा ऑफर कर रही हैं। शेयर बाजार में सुस्ती और डेरिवेटिव्स के कड़े नियमों के बीच, ये कंपनियां…
Advt.